Sunil Shetty Reveals His 15 Month Old Granddaughter Offers Sweets To Pm Modi Picture Every Morning

Sunil Shetty Reveals His 15 Month Old Granddaughter Offers Sweets To Pm Modi Picture Every Morning


Sunil Shetty Shocking Revelation About His 15 Months Old Grand Daughter: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। यह फिल्म थिएटर में रिलीज की जा चुकी है और दर्शकों का भी इसे जबरदस्त रिस्पांस देखने के लिए मिल रहा है। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुनील शेट्टी ने अपनी नातिन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

Sunil Shetty

मोदी को लड्डू खिलाती है सुनील शेट्टी की 15 महीने की नातिन

सुनील शेट्टी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनकी 15 महीने की नातिन इवारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुत बड़ी फैन है। अभिनेता ने यह भी बताया कि वह रोज सुबह उनकी तस्वीर को लड्डू खिलाती है। लेकिन आपको बताते चलें कि सुनील शेट्टी भी हमेशा से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुत बड़े फैन रहे हैं और अक्सर वह उनकी तारीफ करते हुए भी नजर आ जाते हैं।

नरेंद्र मोदी के फैन है सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी ने टाइम्स नाऊ के साथ इंटरव्यू के दौरान कहा कि “मैंने हमेशा से ही कहा है कि मैं नरेंद्र मोदी का बहुत बड़ा फैन हूं। मैं किसी भी पार्टी की बात नहीं कर रहा हूं, मैं सिर्फ लीडर की बात कर रहा हूं। जो मुझ में जोश जगा देता है। मुझे जितना मेरे देश से प्यार है उतना ही उस व्यक्ति से प्यार है।”

अभिनेता आगे बात करते हुए कहते हैं कि “मोदी जी में कुछ तो बात है। आप यकीन नहीं करोगे कि मेरी पोती 15 महीने की है। उसकी नैनी ने एक बार एयरपोर्ट पर उसे मोदी जी की तस्वीर दिखा दी थी। उसके बाद से ही वह हर रोज सुबह उठती है और उसके पास एक साई बाबा की बुक है। जिसमें मोदी जी की एक बड़ी सी तस्वीर लगी हुई है, वह उसे खोलती है। उसके बाद मोदी जी मोदी जी बोलती रहती है।”

मोदी जी के गुणगान करती हैं सुनील शेट्टी की नातिन

सुनील शेट्टी ने आगे इस पर बात करते हुए कहा कि “मेरी पोती रोज गणपति जी के मूर्ति के पास जाती है और वहां से लड्डू लेकर आ जाती है। फिर वह मोदी जी को खिलाता है। ना तो मैंने कभी उसे ऐसा कुछ बोला है और ना ही उसकी मम्मी ने कुछ कहा है। ना फिर उसकी नैनी ने कुछ बोला। बस उसने मोदी जी की तस्वीर देखी थी और कुछ तो बात होगी, वो अकेली बच्ची नहीं है। हमने उसे आज तक एक शब्द नहीं कहा। लेकिन वह फिर भी मोदी जी कहती है। उनमें कुछ तो जादू जैसा है और मुझ पर उनका जादू तब शुरू हुआ था जब मैं पहली बार उनसे अहमदाबाद में मिला था। मैं वहां पर किसी काम के लिए गया था और यह साल 2010 के आसपास की बात है।”

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की बेटी हैं इवारा

सुनील शेट्टी की बेटी और अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने 23 जनवरी 2023 को क्रिकेटर के एल राहुल के साथ में शादी कर ली थी। शादी के 2 साल बाद मार्च 2025 में दोनों ने बेटी इवारा का स्वागत किया। अथिया शेट्टी अपनी बेटी के लिए न्यू फोटो पॉलिसी भी फॉलो करती है और उन्होंने अभी तक सोशल मीडिया पर भी बेटी की झलक को शेयर नहीं किया है।