Kriti Sanon Breakup Rumours With Kabir Bahia: कृति सेनन इस समय बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं। इस समय वह बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर भी आ रही है। कृति की फिल्म कॉकटेल 2 भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक परफॉर्म कर रही है। लेकिन इसी बीच कृति अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में आ गई है।

कृति सेनन को लेकर यह खबरें सामने आई थी कि वह पिछले कुछ वक्त से बिजनेसमैन कबीर बहिया को डेट कर रही है। दोनों काफी सारे मौकों पर साथ में नजर आ चुके हैं और इसी साल कृति की छोटी बहन नूपुर की शादी भी हुई थी। तब भी कबीर सारे फंक्शंस में शामिल हुए।
कृति और कबीर का हो चुका है ब्रेकअप?
कृति सेनन ने कबीर के साथ में अपने रिश्ते को लेकर कभी भी पुष्टि नहीं की। लेकिन अब इसी बीच अभिनेत्री के रुमर्ड बॉयफ्रेंड कभी किसी दूसरी लड़की के साथ में नजर आए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म क्रेडिट की एक पोस्ट ने कबीर की कुछ तस्वीरों को शेयर कर दिया है और इसमें वह एक दूसरी लड़की के साथ पार्टी करते हुए देखे गए। यह एक रील का स्क्रीनशॉट है और इसमें कबीर और दूसरी लड़की साफ नजर आ रहे हैं।
यूजर दावा कर रहा है कि कबीर किसी वेडिंग पार्टी में गए थे और यहां पर उस लड़की के साथ में खड़े हुए थे। इस वीडियो को आलिया मोहन नाम की एक इनफ्लुएंसर द्वारा शूट करके इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया और इस पर अब सवाल उठाए जा रहे हैं। काफी लोगों का कहना है कि कबीर और कृति एक दूसरे से अलग हो चुके हैं। लेकिन इस बात की पुष्टि तब तक नहीं होगी जब तक एक्ट्रेस खुद इस पर कोई रिएक्शन नहीं देंगी।
कबीर से 9 साल बड़ी हैं कृति
कृति सेनन और कबीर बहिया का रिश्ता कुछ साल पहले ही काफी सुर्खियों में आया था और दोनों की उम्र में 9 साल का फर्क बताया जाता है। अभिनेत्री 1990 में जन्मी थी तो वही कबीर का जन्म 1999 में हुआ। दोनों की तस्वीर और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती हुई भी नजर आती है। लेकिन दोनों की तरफ से कोई भी इस रिश्ते को लेकर पुष्टि नहीं हुई थी।



