Sunil Pal on Alia Bhatt: कॉमेडियन सुनील पाल को आप सुर्खियों से दूर नहीं रख सकते हैं। वो भले ही विवादित टिप्पणियां हों या फिर किसी को ट्रोल करने का उनका अंदाज। अब उनके निशाने पर आलिया भट्ट हैं कि हाल ही में समय रैना के शो ‘इंडिया गॉट लेटेंट सीजन 2’ में पहुंचीं थीं।

सभी जानते हैं कि कपिल शर्मा के शो पर जब सुनील पाल और समय रैना को बुलाया गया था तो समय ने उनकी काफी खिंचाई की थी। अब सुनील पाल ने आलिया भट्ट के लिए कुछ ऐसा कहा है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।
दरअसल आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अपनी आने वाली फिल्म ‘ऐल्फा’ के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। यहीं पर समय ने सुनील पाल के लिए कुछ ऐसा कहा जो कि सुनील पाल को पसंद नहीं आया।
दातों का मजाक बनाया
समय रैना इस दौरान मस्ती के मूड थे और पहला ही एपिसोड था। शो के दौरान कॉमेडियन एक कंटेस्टेंट से हल्के-फुल्के अंदाज में पूछा कि वह कौन-सा टूथपेस्ट इस्तेमाल करती हैं? इतना पूछने के बाद समय रैना ने कहा कि यही टूथपेस्ट सुनील पाल को भी देना है। इसपर सभी हंसने लगे और आलिया भट्ट भी अपनी हंसी नहीं रोक पाई है। इसी को लेकर सुनील पाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गु्स्सा जाहिर किया है और आलिया भट्ट तो टारगेट किया है। सुनील पाल ने लिखा, ”जहां है गालियां, वहां है आलिया।” जैसे ही पोस्ट सामने आया लोग हैरान हैं। आलिया भट्ट ने बताया कि उन्होंने वो शो देखा जिसमें कपिल के शो पर सुनील पाल और समय रैना पहुंचे थे।
लोगों का कहना है कि सुनील पाल ने आलिया भट्ट पर कटाक्ष किया है लेकिन समय रैना को सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा। हालांकि इस शो को लेकर भी उन्होंने इसी लाइन में अपनी बात कह दी है। ये पहली बार नहीं है कि किसी एक्टर या कॉमेडियन से सुनील पाल का कोई विवाद हुआ है। वो अक्सर इसको लेकर सुर्खियां बटोरते हैं।




