Sukhdev Singh Gogamedi Murder: करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मंगलवार (5 दिसंबर 2023) को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्या के विरोध में आज राजस्थान बंद बुलाया गया है. इस बीच एक खुलासा यह भी हुआ है कि राजस्थान पुलिस को पहले से ही इस हत्या की जानकारी थी.
बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस ने हत्या होने के 7 महीने पहले ही राजस्थान पुलिस को हत्या की साजिश रचे जाने के लिखित इनपुट भेज दिये गये थे. पंजाब पुलिस ने राजस्थान पुलिस को पहले ही अलर्ट कर दिया था कि बंठिडा जेल में बंद लॉरेंस विश्नोई गैंग का गैंगस्टर संपत नेहरा उसकी हत्या की साजिश रच रहा है. पुलिस ने यह भी इनपुट दिया था कि हत्या की साजिश के लिए उसने एक-47 का इंतजाम कर लिया था.
रोहित गोदारा ने ली हत्या की जिम्मेदारी
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या करने के बाद करणी सेना के मुखिया रोहित गोदारा ने फेसबुक पर हत्या की जिम्मेदारी ली. उसने लिखा,’भाइयों आज सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या हो गई. मैं इस हत्या की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं. ये हत्या मैंने ही करवाई है. मैं आपको बताना चाहता हूं कि गोगामेड़ी हमारे दुश्मनों की मदद करके उनको मजबूत करते थे.
इसके साथ ही रोहति गोदारा ने फेसबुक पर ही चेतावनी देते हुए कहा, गोगामेड़ी की हत्या हमारे बाकी दुश्मनों के लिए सबक है कि अगर तुम हमारे रास्ते में आओगे तो तुम्हारा भी यही हश्र होगा.



