Shweta Tiwari Ex Husband Raja Chaudhary Admits Attempting To Kill His 2nd Wife In Car Crash

Shweta Tiwari Ex Husband Raja Chaudhary Admits Attempting To Kill His 2nd Wife In Car Crash


Raja Chaudhary Shocking Revelation: श्वेता तिवारी टीवी की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उनकी पहली शादी राजा चौधरी के साथ में हुई थी। लेकिन दोनों के तलाक के बाद राजा चौधरी ने साल 2015 में श्वेता सूद के साथ में दूसरी शादी की थी। लेकिन यह शादी भी नहीं टिक पाई और 2022 में दोनों ने तलाक ले लिया।

Raja Chaudhary

सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट के दौरान राजा चौधरी ने दूसरी शादी को लेकर बात की और बताया कि “जब मेरी पहली शादी टूट गई थी तो वह कदम से कदम मिलाकर मेरे साथ में चल रही थी। शादी के बाद में पता नहीं अचानक से उसे क्या हो गया था और वह एकदम से बदल गई थी।”

राजा चौधरी की गलती के चलते टूटी थी दूसरी शादी

जब राजा चौधरी से सवाल किया गया कि क्या आपकी गलती की वजह से दूसरी शादी टूटी थी तो उन्होंने कहा कि “हां इसमें मेरी गलती हो सकती है। दूसरी शादी में मैं थोड़ा सा वाइल्ड हो गया था और मैंने गाड़ी ही सड़क पर दे मारी थी। मैं खुद को और उसे मारने की कोशिश कर रहा था। मैं उस वक्त काफी नशे में था।”

तलाक लेकर छुटकारा पाना चाहती थी दूसरी बीवी

राजा चौधरी ने आगे कहा कि “मैंने तब ऐसा किया, जब उसने मुझे तलाक का नोटिस भेजा था। उसने मुझे इस बारे में बताया भी नहीं और कोई बात भी नहीं की। इसीलिए मुझे गुस्सा आ गया था। वह मुझसे एलिमनी मांग रही थी और फिर उसने मुझे कहा कि मुझे तुमसे छुटकारा चाहिए। एलिमनी मत दो लेकिन तलाक दे दो।”

श्वेता तिवारी ने मारपीट के लगाए झूठे आरोप

राजा चौधरी ने यह भी स्वीकार किया कि उनकी शादी में सबसे बड़ी दिक्कत वही है। लोगों को भी ऐसा ही लग सकता है लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि श्वेता तिवारी ने उन पर झूठे मारपीट के आरोप लगा दिए थे। राधा चौधरी के मुताबिक उनके लिए उनके बच्चे मर चुके हैं।