Sudesh Berry PM Modi: पीएम मोदी को लेकर सबकी अपनी अलग अलग राय होती है। हालांकि जंतर मंतर के प्रोटेस्ट के बाद उनकी छवि काफी खराब हुई है लेकिन उनके समर्थक हर हाल में साथ खड़े रहते हैं।

इस वक्त एक मशहूर अभिनेता का बयान वायरल हो रहा है और इस अभिनेता ने पीएम को भगवान विष्णु का अवतार तक बता डाला है। जी हां, हम बात कर रहे हैं टीवी और फिल्मों में धमाकेदार काम कर चुके अभिनेता सुदेश बेरी की। पीएम मोदी को लेकर इस बात को कहने के पीछे सुदेश की क्या सोच रही है वो तो खुद अभिनेता ही जानते होंगे।
क्या बोले सुदेश बेरी
सुदेश बेरी इस दौरान Accompany Akki से बात कर रहे थे। वो जेन-जी को काफी कोस रहे थे। जंतर मंजर में इकट्ठे हुए बच्चों को लुक्खा तक कह डाला है। अभिनेता ने कहा, “ये सब बेकार के लोग हैं। देश के लिए इनके पास कोई काम नहीं है। अगर आप सच में समाज की सेवा करना चाहते हैं, तो बच्चों के लिए पार्क बनाएं, बुज़ुर्गों के लिए ओल्ड-एज होम बनाएं और लोगों का इलाज कराएं। सिर्फ़ जंतर-मंतर पर बैठकर विरोध करने से कुछ हासिल नहीं होगा।” इसके अलावा उन्होंने कहा, “उन्होंने किसी अजीब जीव के नाम पर एक पार्टी बनाई। वे लकड़बग्घे के नाम पर पार्टी क्यों नहीं बनाते? नरेंद्र मोदी ने क्या गलत किया है? उन्हें चाय बेचने दें। उन्होंने चाय बेचते हुए दुनिया भर की यात्रा की है।”
पैर धोकर पियूंगा
एक बार अभिनेता अपनी मां के पैर सम्मान में धोए थे। इसको याद करते हुए उन्होंने कहा, “अगर आप मोदी जी से मेरी मुलाक़ात करवा सकें, तो मैं उनके पैर धोकर वह पानी पीना चाहता हूँ। मैं उनसे कभी नहीं मिला और उन्हें व्यक्तिगत रूप से नहीं जानता। जैसे हमने भगवान को नहीं देखा है, फिर भी उनकी पूजा करते हैं, वैसे ही मैं मोदी जी का सम्मान करता हूँ। इसमें कुछ भी गलत नहीं है, है ना? मैं पार्टियों और राजनीति से ऊपर उठकर, एक इंसान के तौर पर उनका सम्मान करता हूँ।”
अभिनेता का वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग उनको बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। लोग उनको मर्दों का कंगना रनौत कह रहे हैं।
Actor Sudesh Berry brutally roasted CJP and praised Modi.
He said that CJP are all loafers, troublemakers, uneducated, and mad. He added that all they do is abuse Modi to get more likes and increase their income. pic.twitter.com/Jci15rb3rQ
— Spider (@SpiderAlert24) July 29, 2026
Actor Sudesh Berry brutally roasted CJP and praised Modi.
He said that CJP are all loafers, troublemakers, uneducated, and mad. He added that all they do is abuse Modi to get more likes and increase their income. pic.twitter.com/Jci15rb3rQ
— Spider (@SpiderAlert24) July 29, 2026



