Sanjay Raut FIR Registered On The Article Written Against PM Modi Shivsena Maharashtra

Sanjay Raut FIR Registered On The Article Written Against PM Modi Shivsena Maharashtra


Mumbai Politics: उद्धव बाला साहब ठाकरे की शिवसेना के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत मुश्किलों में घिर गये हैं. यूबीटी के मुखपत्र सामना में पीएम मोदी के खिलाफ लिखे उनके लेख ने उनको मुश्किलों में डाल दिया है, उनपर यवतमाल जिले के उमरखेड़ पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गयी है. 

सामना में 11 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ लेख लिखा गया था, इस लेख के खिलाफ बीजेपी के यवतमाल के संयोजक नितिन भूतड़ा की शिकायत के आधार पर धारा 153 (ए), 505 (2) और 124 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है. भूतड़ा ने आरोप लगाया है कि इस लेख में उन्होंने पीएम मोदी के खिलाप आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया.

राउत ने किया कांग्रेस को आगाह
शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने रविवार को कांग्रेस को आगाह करते हुए कहा कि अगर गांधी परिवार के नजदीकी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुकूल राजनीति करते रहेंगे तो देश की सबसे पुरानी पार्टी को 2024 के लोकसभा चुनाव में और मुश्किल का सामना करना पड़ेगा. पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ में प्रकाशित साप्ताहिक स्तंभ ‘रोखठोक’ में राउत ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) संबंधी आशंका को उठाने का आह्वान किया.

उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश में जब मतपत्र (डाक मतपत्र) की गिनती हो रही थी तब कांग्रेस 199 सीट पर आगे चल थी लेकिन ईवीएम से गिनती शुरू होने के साथ ही परिस्थिति बदल गई. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने हाल में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनाव जीत दर्ज की है जबकि कांग्रेस तेलंगाना में विजयी रही. इन राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे तीन दिसंबर को घोषित किए गए.

अजेय नहीं है बीजेपी, तेलंगाना में नहीं चला मोदी का जादू
कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ का संदर्भ देते हुए राउत ने कहा, ‘‘अगर गांधी परिवार के आसपास के लोग मोदी तथा शाह (केंद्रीय मंत्री अमित शाह) के अनुकूल राजनीति करेंगे तो 2024 में और खतरा होगा.’’ कमलनाथ ने मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान का नेतृत्व किया था. उन्होंने कहा कि मोदी का ‘जादू’ तीन राज्यों में काम आया लेकिन यह तेलंगाना में नहीं चला.

राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा कि यह भ्रम है कि कांग्रेस मोदी को हरा नहीं सकती. उन्होंने 2018 के विधानसभा चुनाव का संदर्भ देते हुए कहा कि कांग्रेस ने पूर्व में मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा को हराया है. राउत ने कहा कि राजस्थान और मध्य प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री क्रमश: अशोक गहलोत और भूपेश बघेल ने मुकाबला किया लेकिन इसके बावजूद दोनों राज्यों में कांग्रेस की हार हुई.

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir: ‘ये 75 सालों से विवादित कश्मीर पर एकतरफा फैसला है’, 370 पर SC के फैसले पर क्या कह रहा पाकिस्तान समेत विदेशी मीडिया?