Sanchita Ugale Ujjwal Sharma Chats Leaked: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस संचिता उगले सुसाइड केस थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ व्हाट्सएप चैट वायरल हो रही है। जिन्हें देखने के बाद में हर कोई हैरान रह गया। इन चैट्स में संचिता के को एक्टर उज्जवल शर्मा ने बहुत ही गंदी गालियां दी और जान से मारने की धमकी भी दी।

इन चैट्स के सामने आने के बाद संचिता की दोस्त इंद्राशी कांजीलाल के दावे भी काफी चर्चा में आए। दरअसल इंद्राक्षी ने उज्जवल पर संचिता को मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए थे।
लीक हुए संचिता और उज्ज्वल के चैट्स
वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट में साफ देखने के लिए मिल रहा है कि उज्ज्वल ने संचिता से बेहद ही अपमानजनक भाषा में बात की। इन चैट्स में लिखा हुआ है कि “तू अपने मां-बाप की सगी नहीं हुई तो किसी और की क्या होगी। मुझसे बकवास मत करना वरना तेरा मुंह तोड़ दूंगा।” उज्ज्वल ने संचिता को ‘छपरी’ कहा और लिखा कि “अपनी औकात में रहकर बात कर समझी। जाकर एक्टिंग करना सीख छपरी।”
पैसों के लेनदेन से शुरू हुआ पूरा विवाद
स्क्रीनशॉट में साफ देखने के लिए मिल रहा है कि एक ऑनलाइन पेमेंट का है जिसमें ₹3000 का ट्रांसफर किया हुआ है। छत में उज्जवल संचिता से गुस्से में पूछता है कि कौन से 3000 ये बता छपरी?
इंद्राक्षी कांजीलाल पहले भी बता चुकी है कि यह पूरा विवाद पैसों के लेनदेन की वजह से शुरू हुआ। जब संचिता ने अपने पैसे वापस मांगे थे तो उज्जवल काफी गुस्सा हो गया था और उसने सारी हदों को पार कर दिया था।
संचिता को सेट पर किया जाता था टॉर्चर?
उज्ज्वल और संचिता टीवी शो ‘साजन घर’ में साथ काम कर रहे थे। इंद्राक्षी ने बताया था कि उज्ज्वल सिर्फ फोन पर ही नहीं बल्कि सेट पर भी संचिता को ‘काली और मोटी’ कहकर बॉडी शेम करता था। इसके चलते संचिता मानसिक तौर पर काफ़ी परेशान थी और उन्होंने शो छोड़ दिया था। इसी तनाव की वजह से 14 जून को 22 साल की संचिता ने सुसाइड कर लिया था।



