Raghav Juyal Samay Raina Video: राघव जुयाल हाल ही में समय रैना के शो पर गए थे। इस दौरान कुछ ऐसी बातें हुईं जो कि हैरान करने वाली थीं। मजाक मजाक में मामला इतना आगे बढ़ गया कि राघव जुयाल ने कुछ ऐसा कह डाला कि अब वो चर्चा में है।

कुछ समय पहले खबरें आईं थीं कि करण जौहर और लक्ष्य लालवानी के बीच कुछ चल रहा है और इसपर काफी बातें भी हुईं थीं। हालांकि किसी तरह की कोई पुष्टि इसको लेकर नहीं हो पाई थी कि वो रिलेशनशिप में हैं।
अब समय रैना के शो पर राघव अपनी आने वाली फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ के प्रमोश के लिए पहुंचे थे। इस दौरान फिल्म की एक्ट्रेस और मुनव्वर फारुकी भी मौजूद थे। राघव माइक पर कुछ कह रहे थे समय रैना ने उनको टोंका और करण जौहर पर तंज कसा।
समय रैना ने कही ऐसी बात
राघव जुयाल माइक को आगे रखकर कोई बात कह रहे थे कि तभी समय रैना ने कहा, ”भाई माइक ना थोड़ा ऐसे पास रखो, जैसे करण जौहर के रखते हो ना आप।” इसके बाद सभी हंसने लगे। राघव ने इसपर जवाब दिया, ”भाई आप गलत समझ रहे हो वो मैं नहीं वो दूसरा वाला था।” इसके बाद सभी हैरान हो जाते हैं और राघव की हीरोइन जो बगल में बैठी हैं वो चौंक जाती हैं कि एक्टर ने क्या कह डाला। हालांकि इस दौरान राघव ने किसी का नाम नहीं लिया। लेकिन सभी जानते हैं कि राघव और लक्ष्य ने पहले किल और फिर वेब सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड में साथ काम किया है। इसी को लेकर लोग नाम का अंदाजा लगा रहे हैं और गॉशिप कर रहे हैं। हालांकि देखने वाली बात होगी कि इस पूरे मामले में लक्ष्य लालवानी किस तरह से रिएक्ट करते हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं।
क्या बोले लोग
यूजर्स ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ”क्या उनके बीच कोई झगड़ा है? उसने ऐसा क्यों कहा?” एक ने लिखा, ”वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के बारे में बात कर रहे हैं।” एक ने लिखा, ”मुझे यहाँ सच्ची दोस्ती दिखाई देती है।” एक ने लिखा, ”मुझे यहां सच्ची दोस्ती दिखाई देती है।” एक ने लिखा, ”क्या उनके बीच झगड़ा हो रहा है? कोई बताए, प्लीज़।” देखिए वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..



