Gauahar Khan Hits Back at Nikhil Chinapa Over Menopause ovulating greatly can have another baby right now

Gauahar Khan Hits Back at Nikhil Chinapa Over Menopause ovulating greatly can have another baby right now


Gauahar Khan Menopause: इस समय रियलिटी शो ‘द अलायंस’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा विवाद हो रहा है। शो मी कंटेस्टेंट बनकर आई मशहूर अभिनेत्री गौहर खान हाल ही में निखिल चिनापा के एक बयान पर गुस्सा जाहिर किया। दरअसल निखिल ने गौहर खान के बर्ताव को मेनोपॉज से जोड़कर एक कमेंट कर दिया और इसके बाद अभिनेत्री ने इसको बेहद घटिया और असंवेदनशील बता दिया।

Gauahar Khan Menopause

जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक पॉडकास्ट के दौरान निखिल से शो में गौहर खान के बर्ताव को लेकर सवाल किया गया था। इसके जवाब में निखिल ने कहा कि इस बारे में मिनी माथुर बेहतर तरीके से बता सकती हैं क्योंकि वह मेनोपॉज और पेरीमेनोपॉज जैसी स्थितियों से गुजर रही हैं। निखिल का इशारा सीधे तौर पर ये मतलब था कि शो में गौहर खान का आक्रामक बर्ताव शायद उम्र के इस पड़ाव और हार्मोनल बदलाव की वजह से हैं।

जैसे ही निखिल का यह कॉमेंट गौहर खान तक पहुंचा तो वैसे ही अभिनेत्री ने एक वीडियो शेयर कर निखिल की क्लास लगा डाली। जिसमें उन्होंने निखिल के बयान पर रिएक्ट किया। साथ ही उनके इस बयान को अज्ञानता और घिनौना बताया। अभिनेत्री का कहना है कि महिलाओं के लिए मेनोपॉज और पेरीमेनोपॉज जैसे सेंसिटिव विषय का मजाक उड़ाना बहुत ज्यादा गलत है।

गौहर खान ने जताई नाराजगी

गौहर खान ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि आज भी कई लोग महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को समझते ही नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी आलोचना सिर्फ निखिल के गेमप्ले को लेकर थी, न कि उनकी निजी जिंदगी को लेकर। गौहर ने बताया कि वह हमेशा निखिल की इज्जत करती रही हैं और अपने पति जैद दरबार से भी उनके बारे में अच्छी बातें ही करती थीं।

गौहर ने कहा कि किसी महिला की राय को सिर्फ उसकी उम्र या हार्मोनल बदलाव से जोड़ देना बहुत गंदी सोच है। निखिल ने यह मान लिया कि वह मेनोपॉज या पेरिमेनोपॉज के दौर से गुजर रही हैं, जबकि उन्होंने महज नौ महीने पहले ही अपने बच्चे को जन्म दिया है।