Samantha Ruth Prabhu Video Viral With Flaunting Baby Bump During Film Success Party With Husband Raj Nidimoru

Samantha Ruth Prabhu Video Viral With Flaunting Baby Bump During Film Success Party With Husband Raj Nidimoru


Samantha Ruth Prabhu Baby Bump: सामंथा रुथ प्रभु इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने 1 दिसंबर 2025 को राज निदिमोरु के साथ में शादी कर ली थी। उन्होंने कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में लिंग भैरवी मंदिर में गुपचुप तरीके से शादी की थी। लेकिन अब हाल ही में अभिनेत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें लोगों ने उनका बेबी बंप नोटिस किया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है की एक्ट्रेस शादी के 6 महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गई।

Samantha Ruth Prabhu

सामंथा रुथ प्रभु का वीडियो हुआ वायरल

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस वायरल हो रहे वीडियो में वह फिल्म मेकर राज निदिमोरु के साथ में अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘मा इंती बंगारम’ की सफलता का जश्न मनाती हुई नजर आ रही है। यह फिल्म 19 जून को रिलीज की गई।

सामंथा रुथ प्रभु ने वायरल हो रहे वीडियो में फिटेड सफेद राउंड नेक टीशर्ट पहनी हुई थी। जिसमें वह केक काटती हुई नजर आई। लेकिन वहां पर उनके आसपास काफी सारे पैप्स भी देखे गए। इसमें अभिनेत्री का बेबी बंप साफ देखने के लिए मिला। लेकिन अभी तक एक्ट्रेस की तरफ से कोई भी प्रेगनेंसी को लेकर पुष्टि नहीं हुई है।

सामंथा रुथ प्रभु की निजी जिंदगी

सामंथा रुथ प्रभु की शादी में उनके काफी करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। इससे पहले उन्होंने नागा चैतन्य के साथ में शादी की थी। लेकिन 3 से 4 साल में ही उनकी शादी टूट गई।

सामंथा रुथ प्रभु का करियर

अगर हम सामंथा रुथ प्रभु के करियर की बात करें तो इन दिनों वह अपनी फ़िल्म ‘मा इंती बंगारम’ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। दरअसल यह एक एक्शन कॉमेडी फैमिली ड्रामा फिल्म है और इसका निर्देशन बीवी नंदिनी रेड्डी द्वारा किया गया है। इस फिल्म को हाल ही में 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है।