Salman Khan Sanay Dutt: सुपरस्टार सलमान खान के सोशल मीडिया पोस्ट उनके फैंस के बीच आग की तरह वायरल हो जाते हैं। अब सलमान खान ने अपने जिगरी दोस्त संजय दत्त के लिए एक बेहद स्पेशल इंस्टाग्राम पोस्ट किया है जिसे चेक करने के लिए यूजर्स बार बार सलमान खान की फीड का रुख कर रहे हैं।

सलमान खान ने संजय दत्त के साथ शेयर की तस्वीरें
सलमान खान के इस पोस्ट की बात करें तो उन्होंने संजय दत्त के साथ अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं और दोनों ही तस्वीरों में वो संजय दत्त को ऐसे गले से चिपकाए दिखाई दे रहे हैं कि जैसे बस छोड़ना ही नहीं चाहते हैं। नेटिजंस इन दोनों की दोस्ती और प्यार पर दिल हार रहे हैं। तस्वीरों में दोनों के बीच का प्यार और बॉन्डिंग साफ दिखाई दे रही हैं।
सलमान खान संजय दत्त की दोस्ती
बता दें कि सलमान खान और संजय दत्त की दोस्ती नई नहीं बल्कि काफी पुरानी है। बताते चलें कि सलमान खान और संजय दत्त की दोस्ती दशकों पुरानी है और ऑफस्क्रीन भी दोनों की बॉन्डिंग जबरदस्त रही है। ‘साजन’, ‘चल मेरे भाई’ और ‘ये है जलवा’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके सलमान खान और संजय दत्त अक्सर एक-दूसरे के प्रति अपना प्यार और सम्मान जताते रहे है।
सलमान खान ने लिखी दिल की बात
सलमान खान ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, ‘बाबा फॉरएवर बाबा, बाबा तो आखिर बाबा होता है। संजू बाबा हम सबका बाबा है और संजू बाबा अब अपने बच्चों का बाबा है, मेरा बड़ा भाई संजय दत्त। अल्लाह, भगवान, जीसस सब इस आदमी को खुश रखें, आई लव यू बाबा।’
वायरल हो रही हैं संजय दत्त और सलमान खान की तस्वीरें
नेटिजंस संजय दत्त और सलमान खान की इस दोस्ती पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट सेक्शन में भर भरकर कमेंट कर रहे हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि संजू बाबा ने 29 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाया था, ऐसे में माना जा रहा है कि सलमान भाई अपने खास और करीबी दोस्त संजय दत्त को देर से बर्थडे विश करने उनके घर गए थे।



