Salman Khan father salim khan reveals ganesh took leaked paper to our home the Kapil sharma show video

Salman Khan father salim khan reveals ganesh took leaked paper to our home the Kapil sharma show video


Salman Khan Paper Leak: सुपरस्टार सलमान खान के पेपर लीक पर सोशल मीडिया रिएक्शन काफी सुर्खियों में रहे। वहीं अब इसी बीच दोनों भाई सोहेल और अरबाज के साथ सलमान खान और उनके पिता सलीम खान का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें सलीम खान पेपर लीक पर ही बात करते दिखाई दे रहे हैं।

Salman Khan Paper Leak

ये वीडियो ‘द कपिल शर्मा शो’ के एक पुराने एपिसोड का है जो कि इंटरनेट पर छा गया है। इस वीडियो में उनके पिता सलीम खान खुलासा कर रहे हैं कि स्कूल के दिनों में सलमान के लिए एक शख्स लीक पेपर घर लाता था। सलमान ने भी शो में हंसते हुए इसे स्वीकार किया था। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स दो गुटों में बंट गए हैं।

सलीम खान ने मजाकिया अंदाज में कहा था, “मुझे समझ नहीं आता था कि गणेश को मुझसे भी ज्यादा इज्जत क्यों मिल रही है। बाद में पता चला कि जब परीक्षा का पेपर लीक होता था, तो वही लाकर देता था।”

इस पर सोहेल खान ने हंसते हुए कहा कि टीवी पर पारिवारिक राज खोले जा रहे हैं। तभी सलमान ने मुस्कुराते हुए सफाई दी कि वह पेपर सोहेल के लिए नहीं, बल्कि उनके अपने लिए आता था।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पेपर लीक मामले में सलमान खान ने कल रात फिर से एक्स पर पोस्त किया था। इस पोस्ट में सलमान खान ने ट्वीट कर लिखा, ‘पढ़ाई और सुरक्षा, दोनों ही मामलों में छात्र हमारी पहली प्राथमिकता हैं इसलिए उन्हें और उनके माता-पिता को चिंता करने की जरूरत नहीं है। माननीय प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है और मुझे यकीन है कि वे इस पेपर लीक के लिए सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। इसलिए छात्रों, प्लीज अपने माता-पिता के पास अपने घर लौट जाइए।’

वहीं अपने ट्वीट में सलमान ने आगे लिखा, ‘और सोनम, बस हो गया। इसे और आगे मत खींचो। अगर जरूरत पड़ी तो इस जज्बे को किसी और दिन के लिए बचाकर रखना (हालांकि मुझे नहीं लगता कि जरूरत पड़ेगी) और कुछ खा-पी लो। अगर चाहो तो मैं घर से खाना भेज दूंगा।’