Rouse Avenue court on land for Job Scam bihar summon to lalu prasad yadav family and others

Rouse Avenue court on land for Job Scam bihar summon to lalu prasad yadav family and others


Land for Job Scam: जमीन के बदले नौकरी (लैंड फॉर जॉब) से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में लालू प्रसाद यादव के परिवार को बड़ा झटका लगा है. इस मामले में दाखिल फाइनल चार्जशीट पर राऊज एवेन्यू कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए लालू यादव और उनके बेटा-बेटी समेत सभी आरोपियों को समन भेजा है.

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोपी पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी बेटी हेमा यादव और बेटे तेजप्रताप यादव समेत सभी आरोपियों को समन जारी किया है. बता दें कि CBI ने लालू यादव समेत 78 लोगों के खिलाफ फाइनल चार्जशीट दाखिल की थी.

क्या है आरोप?
लालू प्रसाद यादव पर आरोप है कि उन्होंने 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहते हुए एक बड़ा घोटाला किया. उन्होंने लोगों को रेलवे में नौकरी देने के नाम पर अपने परिवार के सदस्यों के नाम जमीन और प्रॉपर्टी ट्रांसफर कराई. जमीनों के बदले मुंबई, जबलपुर, कोलकाता, जयपुर और हाजीपुर में रेलवे जोन में नौकरियां दी गईं.

खबर में अपडेशन जारी है…

यह भी पढ़ें…

Telangana Tunnel Collapse: टनल में घुसता जा रहा पानी, हर कोशिश नाकाम, मजदूरों के रेस्क्यू में नए खतरे, पढ़ें ग्राउंड जीरो से रिपोर्ट