Rhea Chakraborty Net Worth: रिया चक्रवर्ती ने वैसे तो बॉलीवुड में काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है लेकिन इसके बावजूद भी वो कुछ खास लोकप्रियता हासिल नहीं कर पाई। साल 2013 में फिल्म ‘मेरे डैड की मारुति’ से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वह ‘जलेबी’ और ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। आखरी बार उन्हें अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की फिल्म ‘चेहरे’ में देखा गया था जो साल 2021 में रिलीज हुई थी।

फिल्में मिलना हुई बंद तो शुरू किया बिजनेस
रिया चक्रवर्ती प्रोफेशनल जिंदगी से ज्यादा अपने निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रही है। एक वक्त हुआ करता था जब सुशांत सिंह राजपूत के साथ वह रिलेशनशिप में थी। लेकिन एक्टर के निधन के बाद वह काफी विवादों में आ गई थी और उन पर कई आरोप लगाए गए थे। उन्हें ड्रग्स केस में जेल भी जाना पड़ा था। वह 27 दिन तक जेल में रही।
लेकिन आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती पर जो भी आरोप लगाए गए थे वह साबित नहीं हो पाए और बाद में उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया। सुशांत सिंह केस में फंसने के बाद रिया चक्रवर्ती को बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम मिलना पूरी तरीके से बंद हो गया। फिर भी अभिनेत्री ने हार नहीं मानी और अभी के वक्त में वह अपने बिजनेस वेंचर के दम पर करोड़ों की मालकिन बन चुकी हैं।
रिया चक्रवर्ती की नेटवर्थ
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट की माने तो रिया चक्रवर्ती की कुल संपत्ति तकरीबन 12 करोड़ की बताई जाती है। उनका मुंबई के घर में एक आलीशान घर है और इसकी कीमत 85 लाख की बताई जाती है। साथ ही नवी मुंबई में भी उनकी एक प्रॉपर्टी मौजूद है और वह लग्जरी गाड़ियों की भी काफी शौकीन है। उनके पास 23 लाख रुपए की जीप कंपास और 20 लाख रुपए की टोयोटा इनोवा है। साथ ही उनके पास रेंज रोवर इवोक, जैगवार XJL, ऑडी Q3 और मर्सिडीज बेंज GLC जैसी लक्जरी गाड़ियां भी है।
ब्रांड एंडोर्समेंट से भी रिया चक्रवर्ती की होती है मोटी कमाई
रिया चक्रवर्ती की कमाई सबसे ज्यादा ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है। वह एक विज्ञापन के लिए तकरीबन 4 से 5 लाख की फीस ले लेती हैं। इसके अलावा रियल्टी शो एमटीवी रोडीज में भी उन्हें अच्छी मोटी फीस मिली थी। साथ ही एक गैंग लीडर की भूमिका वह इसमें निभाती हुई नजर आई थी। वह शो में कंटेस्टेंट्स की अपनी टीम बनाती थी और उन्हें टास्क के लिए गाइड भी किया करती थी।
बिजनेस वूमेन बन चुकी है रिया चक्रवर्ती
रिया चक्रवर्ती ने अपना खुद का यूट्यूब चैनल Rhea Chakraborty बनाया और उसी को चलाती हैं। जहां पर वह चैप्टर 2 नाम से अपना एक पॉडकास्ट भी होस्ट करती हैं। उनके इस पॉडकास्ट में कई मशहूर हस्तियां अलग-अलग मुद्दों पर बात करते हुए नजर आते हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर 86000 से ज्यादा सब्सक्राइबर्स है। फिल्मों से दूरी बनाने के बाद में उन्होंने बिजनेस इंडस्ट्री में कदम रखा। अभिनेत्री ने अपने भाई शोभित चक्रवर्ती के साथ मिलकर चैप्टर 2 ड्रिप नाम से एक स्ट्रीटवियर फैशन ब्रांड भी लॉन्च कर दिया।
एक्ट्रेस के फैशन ब्रांड में कई बड़ी हस्तियों ने लगाया दांव
रिया चक्रवर्ती का यह ब्रांड युवाओं के लिए ट्रेंडी टी-शर्ट से लेकर हुडी और ओवरसाइज्ड आउटफिट बनाता है। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट की माने तो लॉन्च के कुछ ही वक्त बाद इस ब्रांड की वैल्यू तकरीबन 40 करोड़ रुपए पहुंच गई थी। इस स्टार्टअप में किशोर बियानी और आशीष बियानी ने एक करोड रुपए का इन्वेस्टमेंट भी किया है। ऑनलाइन वेबसाइट के साथ-साथ इस ब्रांड ने मुंबई में अपना पहला ऑफलाइन रिटेल स्टोर भी खोल लिया है।



