Rakhi-Mika Kiss: आज मीका सिंह को बॉलीवुड के टॉप सिंगर्स में गिना जाता है और बिना उनके गानों के शादी पार्टियां अधूरी होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार ड्रामा क्वीन राखी सावंत को मीका सिंह ने जबरदस्ती किस किया था।

जी हां, मीका सिंह ने ऐसी हरकत तब की थी जब राखी सावंत नई नई फिल्मों में काम करने के लिए आईं थीं। किसिंग कांड का ये किस्सा खुद उस फोटोग्राफर ने सुनाया है जो कि वहीं मौजूद था और उसने मीका सिंह से कुछ अच्छी फोटोज देने के लिए कहा था। किसी को क्या पता था कि फोटो के चक्कर में मीका सिंह कुछ ऐसा करने वाले हैं जिसको लेकर जीवन भर चर्चा होगी।
फोटोग्राफर ने सुनाया किस्सा
मीका-राखी की किस के दौरान वहां पर जो रिपोर्टर मौजूद था उसका नाम रमाकांत मुंडे है। इस वीडियो फोटो को लेने वाले रमाकांत ने बताया कि ये पहले से तय था और प्लान के तहत सबकुछ हुआ था। फोटोग्राफर ने मीका से बोला की भाई अच्छी से फोटो दो तो वहीं पर राखी सावंत भी खड़ीं थीं।
इसके बाद सिंगर ने राखी सावंत को अपनी तरफ खींचा और लिप टु लिप किस कर दिया। इसके बाद जो बवाल मचा वो किसी से छिपा नहीं है। ये वो तस्वीर थी जो कि आग तरह वायरल हुई थी और राखी सावंत ने ये बात कई शो में कही है कि उनको किस करने के बाद ही मीका सिंगर इतने बड़े सिंगर बने हैं।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
फोटोग्राफर के इस खुलासे के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा, ”राखी मतलब कौन राखी? राखी सावंत? अगर राखी सावंत है तो उसको कौन किस करना चाहेगा?” एक ने लिखा, ”हद है भाई फेमस होने के लिए।” एक ने लिखा, ”छी है यार।” इस तरह से लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। बता दें कि मीका सिंह और राखी सावंत आज भी दोस्त हैं।



