Rajasthan New CM Vasundhara Raje Meet Rajnath Singh BJP MLA Meeting

Rajasthan New CM Vasundhara Raje Meet Rajnath Singh BJP MLA Meeting


Rajasthan New CM: राजस्थान में नए मुख्यमंत्री को लेकर संस्पेस खत्म होने वाला है. इस बीच सीएम पद की मजबूत दावेदार में से एक मानी जा रही वसुंधरा राजे ने पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह के साथ बंद कमरे में बैठक की. मीटिंग के बाद वसुंधरा मुस्कुराते हुए निकलीं. सूत्रों के मुताबिक, वसुंधरा सीएम की रेस में सबसे आगे हैं. सूत्रों ने बताया कि उनके साथ दो डिप्टी सीएम भी बनाए जा सकते हैं

हालांकि, पूरी तस्वीर थोड़ी देर में होने वाली बीजेपी विधायक दल की बैठक में ही साफ होगी. वसुंधरा राजे दो बार राजस्थान की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं. विधानसभा चुनाव रिजल्ट आने के बाद से ही वसुंधरा काफी एक्टिव हैं और दिल्ली में उनकीकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हो चुकी है. यही नहीं वसुंधरा ने अपने खेमे के विधायकों के साथ दो दफे मुलाकात की है.

दरअसल, राजस्थान की 200 सीटों में से 199 सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी ने 115 पर जीत हासिल की है. कांग्रेस 69 सीटों पर सिमट गई थी.