Rajasthan New CM Bhajanlal Sharma Story To Defeat Vasundhara Raje

Rajasthan New CM Bhajanlal Sharma Story To Defeat Vasundhara Raje


Rajasthan New CM: बीजेपी ने मंगलवार (12 दिसंबर) को चौंकाते हुए पहली बार के विधायक भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की. शर्मा जयपुर की सांगानेर सीट से पहली बार एमएलए बने हैं. 

अशोक लाहोटी का टिकट काटकर भजनलाल शर्मा को चुनावी मैदान में बीजेपी ने उतारा था. इसके बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था, लेकिन शर्मा ने कांग्रेस के उम्मीदवार पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48 हजार 81 वोटों से शिकस्त देकर चौंका दिया था. पुष्पेंद्र भारद्वाज को यहां से 97 हजार 81 मत मिले थे तो वहीं भजनलाल शर्मा के खाते में 1 लाख 45 हजार 162 वोट गए थे. 

इसी के साथ राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भजनलाल शर्मा के कारण पहले अशोक लाहोटी का टिकट कटृा. उन्होंने फिर दो बार की सीएम रहीं और पद की सबसे मजबूत दावेदार माने जाने वाली वसुंधरा राजे से आगे निकल गए. दरअसल, राजे सबसे पहली बार मुख्यमंत्री दिसंबर 2003 में चुनी गई थी. वहीं दूसरी बार उन्होंने राज्य की कमान 2023 में संभाली. 

बनाए गए दो डिप्टी सीएम
बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने नए मुख्यमंत्री शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे विधायक दल ने स्वीकार कर लिया. इसके साथ ही बीजेपी ने विधायक प्रेमचंद बैरवा और दीया कुमारी को राजस्थान का डिप्टी सीएम बनाने की घोषणा की है. 

भजनलाल शर्मा क्या बोले?
भजनलाल शर्मा ने सीएम चुने पर कहा,‘‘मैं इतना विश्वास दिलाना चाहता हूं कि राजस्थान की यह जो टीम है. राजस्थान के जो हमारे सभी विधायक हैं..निश्चित रूप हमसे, बीजेपी से जो राजस्थान की अपेक्षा है, हम यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में हम राजस्थान का पूरी तरह से सर्वांगीण विकास निश्चित रूप से पूरा करेंगे. यह मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं.’’

बता दें कि राजस्थान की 200 सीटों में से 199 पर हुए चुनाव में बीजेपी ने115 पर जीत हासिल की थी.  

ये भी पढ़ें- बीजेपी ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान में चौंकाया, भजनलाल शर्मा को बनाया सीएम