Rajasthan CM Race: राजस्थान के मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस बरकरार है. इस बीच सूत्रों ने बताया है कि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व को पार्टी लाइन के साथ रहने का भरोसा दिया है. उन्होंने कहा कि पार्टी के फैसले के साथ रहेगी. दरअसल, ऐसी चर्चा है कि बीजेपी राज्य में इस बार नए चेहरे को मौका दे सकती है.
तीन दिसंबर को आए नतीजे के एक दिन बाद ही दो बार मुख्यमंत्री रह चुकीं वसुंधरा राजे ने 25 विधायकों के साथ मुलाकात की. इसे राजे के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा गया. विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा नहीं की थी और पार्टी ने कांग्रेस को हराकर बड़ी जीत हासिल की.
पार्टी ने 41.69 फीसदी वोटों के साथ 199 सीटों में से 115 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं कांग्रेस 69 सीटें जीती है. पार्टी को 39.53 फीसदी वोट मिले. वहीं भारत आदिवासी पार्टी ने तीन, बीएसपी ने दो, आरएलडी ने एक, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने एक और अन्य ने आठ सीटें जीती है.
‘2024 में टूटेगा 2019 का रिकॉर्ड…मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा’, abp न्यूज़ से बोले अनुराग ठाकुर



