president droupadi murmu being emotional and got tears in her eyes on her birthday in dehradun niepvd

president droupadi murmu being emotional and got tears in her eyes on her birthday in dehradun niepvd


President Droupadi Murmu Birthday: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शुक्रवार (20 जून) को 67वां जन्मदिन है. राष्ट्रपति इस वक्त अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं. देहरादून में अपने जन्मदिन पर आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति शामिल हुई. लेकिन समारोह के बीच में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भावुक हो गई और अपने आंसुओं को रोक नहीं पाई.

दरअसल, राष्ट्रपति के जन्मदिन के अवसर पर देहरादून स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर द इम्पावरमेंट ऑफ पर्सन्स विद विजुयल डिसेबिलिटीज (NIEPVD) में एक समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के जन्मदिन के अवसर पर NIEPVD के छात्रों ने एक गाना गाया. तभी अचानक छात्रों के गाने को सुनकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भावुक हो गईं और उनकी आंखों में आंसू छलक गए.

वहीं, समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भावुक होने का एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि राष्ट्रपति समारोह के दौरान भावुक हो जातीं हैं. तभी एक सुरक्षा कर्मी राष्ट्रपति को रुमाल देता है और वो अपने आंसुओं को पोछती हैं.

छात्रों ने फिल्म तारे जमीं पर का गाया था गाना

देहरादून NIEPVD के छात्रों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन पर आयोजित समारोह में अभिनेता आमिर खान की फिल्म ‘तारे जमीं पर’ का गाना गाया था. इस दौरान मंच पर बैठी राष्ट्रपति और अन्य सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए थे. इस गाने के समाप्त होने पर जैसे ही NIEPVD के छात्रों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की बधाई दी. वैसे ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की आंखों से आंसू आए गए.

पीएम मोदी, राहुल गांधी और अन्य नेताओं ने राष्ट्रपति को दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 67वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई नेताओं ने जन्मदिन की बधाई दी है. पीएम मोदी ने एक ट्वीट में राष्ट्रपति को जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा, “उनका जीवन और नेतृत्व देश भर के करोड़ों लोगों को प्रेरित करता रहेगा. जन सेवा, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता सभी के लिए आशा और शक्ति की किरण है. उन्होंने हमेशा गरीबों और कमजोर लोगों को सशक्त बनाने के लिए काम किया है.”