Preity zinta shares a video of her kitchen garden in los angeles featuring apple trees

Preity zinta shares a video of her kitchen garden in los angeles featuring apple trees


Preity Zinta Kitchen Garden: प्रीति जिंटा बॉलीवुड की एक बेहद ही खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल है। कई सालों के बाद में हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बार फिर से कम बैक किया है। 8 साल के बाद बड़े पर्दे पर फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के साथ वह धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड की डिंपल क्वीन कहीं जाने वाली प्रीति जिंटा अपनी लाइफ में काफी सिंपल रहना पसंद करती हैं।

Preity Zinta

प्रीति जिंटा शादी के बाद में पति और बच्चों के साथ में विदेश में जाकर शिफ्ट हो गई थी। वह अभी के वक्त में लॉस एंजेलिस में रहती हैं। लेकिन विदेश जाकर भी वह अपनी भारतीय संस्कृति को नहीं भूली। यहां पर लॉस एंजेलिस वाले घर में उन्होंने एक किचन गार्डन बनाया हुआ है जिसे उन्होंने घर की खेती का भी नाम दिया है। अपने किचन गार्डन में अभिनेत्री ने काफी सारे फल और सब्जियां उगा रखे हैं।

प्रीति ज़िंटा ने दिखाई अपने विदेशी घर की खेती

प्रीति जिंटा ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से अपने गार्डन का एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने अपने गार्डन में लगे हुए सेब भी दिखाए। अभिनेत्री ने कहा कि “मेरे घर की खेती में आपका स्वागत है।”

प्रीति जिंटा आगे कहती है कि “यह मेरा सेब का पेड़ है। यह पेड़ अभी तो छोटा है लेकिन मैं सुपर एक्साइटिड हूं क्योंकि आखिरकार इसमें फल आ चुके हैं। इन सेबों को उगाने में मैंने बहुत मेहनत की है और अभी यह सेब बहुत छोटे हैं।”

प्रीति को आई हिमाचल की याद

प्रीति जिंटा आगे कहती है कि “ये पिंक लेडी एप्पल ट्री है। आप हिमाचल से एक लड़की को बाहर निकाल सकते हैं लेकिन हिमाचल को एक लड़की के मन से बाहर नहीं निकाल सकते हैं। महामारी के वक्त मुझे गार्डनिंग का शौक लग गया था। इसी से मुझे सुरक्षा से लेकर खुशी और उम्मीद का भी एहसास मिला। मेरे घर की खेती वीडियो में दिखने वाले सभी पौधे और पेड़ इस वक्त लगाए गए थे।”

प्रीति जिंटा ने बताया कि “यह मेरा पिंक लेडी सेब का पेड़ है। यह मेरे लिए बहुत खास है क्योंकि यह मुझे हमेशा हिमाचल में मेरे घर की याद दिला देता है। अपनी जड़ों पर मुझे गर्व है और अपनी पहचान को कभी ना भूलना ही सबसे बड़ी बात होती है।”

फैन्स ने लुटाया वीडियो पर प्यार

जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि प्रीति जिंटा इससे पहले भी कई बार घर की खेती के कई और वीडियो शेयर कर चुकी हैं। अपने खेत में प्रीति जिंटा फलों के साथ में कई तरीके की सब्जियां भी उगाती हैं। अब फैंस भी अभिनेत्री के इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और कह रहे हैं कि वह विदेश जाकर भी अपनी भारतीय जड़ों को नहीं भूली हैं।