Poonam Pandey Joins CJP Protest: नीट का पेपर लीक हो जाने और एजुकेशन सिस्टम में बदलाव करने के लिए कॉकरोच जनता पार्टी इस समय जंतर मंतर पर लगातार प्रोटेस्ट करते हुए नजर आ रही है। 20 जुलाई यानी कि आज संसद तक शांतिपूर्वक मार्च भी हो रही है। लेकिन इसी बीच संसद मार्च से 1 दिन पहले जंतर मंतर पर पूनम पांडे पहुंच गई जहां उन्होंने स्टूडेंट्स के लिए आवाज उठाई।

स्टूडेंट्स का सपोर्ट करने जंतर मंतर पहुंची पूनम पांडे
जंतर मंतर पर पूनम पांडे स्टूडेंट्स के सपोर्ट में पहुंची। यहां पर उन्होंने मीडिया से बात की और कहा कि “मैं यहां पर सिर्फ स्टूडेंट्स के लिए आई हूं। मैं किसी मकसद के लिए लड़ने आई हूं और साथ ही मुझे राजनीति के बारे में कुछ जानकारी नहीं है। यहां पर सिर्फ और सिर्फ छात्रों के लिए आई हूं।”
पूनम पांडे ने आगे कहा कि “मैं उन बच्चों के लिए यहां पर आई हूं जिन्होंने सुसाइड किया। मैं उन लोगों के सपोर्ट के लिए यहां पर आई हूं। मैं सबसे रिक्वेस्ट करती हूं कि कृपया इस मुद्दे को धार्मिक और राजनीतिक मत बनाओ। इसको बच्चों का ही मुद्दा रहने दो और बहुत सारे बच्चे मरे हैं।”
सोनम वांगचुक को जबरदस्ती अस्पताल में करवाया गया भर्ती
अगर हम कॉकरोच जनता पार्टी के इस प्रोटेस्ट की बात करें तो आपको बता दें कि 18 जुलाई को दिल्ली पुलिस द्वारा भूख हड़ताल पर बैठे हुए सोनम वांगचुक को जबरदस्ती अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। इसके बाद में कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत खुद भूख हड़ताल पर बैठ गए। पुलिस के इस एक्शन पर काफी सारे सेलिब्रिटीज ने भी आपत्ति जाहिर की है।



