Arjun Kapoor spotted with Sahiba Bali at Lords Stadium watching India vs England match

Arjun Kapoor spotted with Sahiba Bali at Lords Stadium watching India vs England match


Arjun Kapoor Sahiba Bali Spotted Together: अर्जुन कपूर बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता है। आपको बता दे कि इस समय अभिनेत्री और कंटेंट क्रिएटर साहिबा बाली के साथ में उनकी डेटिंग की खबर सामने आ रही है। 19 जुलाई को लंदन के मशहूर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे हैं भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे मैच में दोनों को साथ देखा गया। स्टेडियम की उनकी तस्वीर और वीडियो खूब वायरल हो रही है।

Arjun Kapoor Sahiba Bali

कपड़ों की ट्विनिंग करते नजर आए साहिबा और अर्जुन

इस दौरान अर्जुन और साहिबा दोनों नहीं नीले रंग के मैचिंग के कपड़े पहने हुए थे। जिसको देखने के बाद में फैन्स ने कयास लगाया कि दोनों के बीच दोस्ती से कुछ ज्यादा है। दोनों कई तस्वीरों के दौरान स्टैंड्स में नजर आए। काफी सारे लोग सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं कि यह क्या चल रहा है? हालांकि कुछ लोगों ने उन्हें बधाई भी दी है।

साहिबा और अर्जुन की डेटिंग की खबर तब ज्यादा चर्चा में आई जब साहिबा ने एक्टर के जन्मदिन पर एक मजेदार इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की और उन्हें बधाई दी। अभिनेता की एक तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि “सबके बेस्टी को जन्मदिन की बहुत बधाई और वजन कम करना बंद कर दो, थोड़ा केक खाओ।” अर्जुन ने भी जन्मदिन की बधाई का जवाब देते हुए लिखा कि “तुम्हारे ज्वाइन करने का ही इंतजार कर रहा हूं।”

फैन्स भी पूछ रहे हैं सवाल

अर्जुन और साहिबा की वायरल हो रही तस्वीरों पर कमेंट करते हुए काफी सारे लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या वह साथ है? क्या वह किसी और के साथ में नहीं थी? एक अन्य व्यक्ति ने कमेंट करते हुए लिखा कि भाई, वह कल्लू के साथ में मैच देखने गई है और अर्जुन कपूर उसका दोस्त है इसी वजह से वह उससे मिलने गई है। साहिबा ने भी खुद पहले अर्जुन कपूर के साथ डेटिंग की अफवाहों को नकार दिया था।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अर्जुन और साहिबा दोनों की ही तरफ से अभी तक डेटिंग की अफवाहों को लेकर कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है। साथ ही उन्होंने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई भी आधिकारिक तौर पर कमेंट नहीं किया। साहिबा भी हमेशा से अपने आप को सिंगल बताती आई है और अर्जुन कपूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रह चुके हैं। लेकिन 2024 में दोनों अलग हो गए।