PM Narendra Modi Says Congress People Abuse Him Slams Congress From Gujarat Navsari

PM Narendra Modi Says Congress People Abuse Him Slams Congress From Gujarat Navsari


PM Modi Slams Congress: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (22 फरवरी) को गुजरात के नवसारी में विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन और शुभारंभ के मौके पर जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. 

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर उनकी जाति को गाली देने का भी आरोप लगाया. पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा, ”साथियों, आपने देखा है कि कैसे कांग्रेस के लोग मोदी की जाति को भी गाली देते हैं लेकिन कांग्रेस वाले भूल जाते हैं कि जितनी गाली देंगे, 400 पार का संकल्प उतना ही मजबूत होगा. ये जितना कीचड़ फेकेंगे, 370 कमल उतनी ही शान से खिलेंगे.”

‘कांग्रेस के पास गाली देने के आलावा कोई एजेंडा नहीं’

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ”कांग्रेस के पास आज मोदी को गाली देने के अलावा देश के भविष्य के लिए कोई एजेंडा नहीं है. ये दिखाता है कि जब कोई पार्टी परिवारवाद के शिकंजे में आ जाती है, तब उसे परिवार से ऊपर कोई नहीं दिखता.”

उन्होंने कहा कि परिवारवादी मानसिकता नई सोच की दुश्मन होती है. परिवारवादी मानसिकता नई प्रतिभा का दुश्मन होती है. परिवारवादी मानसिकता युवाओं की दुश्मन होती है. पीएम मोदी ने कहा कि अपने परिवार की रक्षा के लिए वो (कांग्रेस) वही पुरानी स्थिति बनाए रखना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें- शरद पवार और राहुल गांधी की हो गई फोन पर बात, क्या महाराष्ट्र में भी सुलझ गई सीट बंटवारे पर मची रार?