PM Narendra Modi Mann Ki Baat Live Updates Tejas Fighter Plane Uttarakhand Tunnel Collapse

PM Narendra Modi Mann Ki Baat Live Updates Tejas Fighter Plane Uttarakhand Tunnel Collapse


PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से देश के पीएम पद को संभाला है, तब से वह महीने देश के लोगों के साथ अपने रेडियो कार्यक्रम के जरिए जुड़ते हैं. पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम का नाम ‘मन की बात’ है. रविवार (26 नवंबर) को मन की बात कार्यक्रम का 107वां एपिसोड है. मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे होगी. पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण हर महीने के आखिरी रविवार को किया जाता है. 

रेडियो प्रोग्राम आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क, आकाशवाडी समाचार वेबसाइट, न्यूजऑनएयर मोबाइल ऐप और नरेंद्र मोदी मोबाइल ऐप पर सुबह 11 बजे ब्रॉडकास्ट किया जाएगा. इसके अलावा मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो न्यूज, डीडी न्यूज, पीएमओ और इंफोर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्ट्री के यूट्यूब चैनल पर भी इसका प्रसारण किया जाएगा. आकाशवाली न्यूज हिंदी में ब्रॉडकास्ट होने के तुरंत बाद स्थानीय भाषा में प्रसारण करेगी.

प्रधानमंत्री मोदी मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश को ऐसे समय पर संबोधित कर रहे हैं, जब दिवाली समेत कई सारे त्योहार खत्म हुए हैं. माना जा रहा है कि पीएम मोदी इन बीते हुए त्योहारों पर बात कर सकते हैं. इसके अलावा उन्होंने शनिवार को स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान में उड़ान भरी. ऐसे में वह इस विमान की खूबियों को लेकर भी बात कर सकते हैं. पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के लिए कहानियों के सुझाव मांगे थे. वह इस पर भी बात कर सकते हैं. 

पीएम मोदी ने अपने पिछले एपिसोड में दिवाली के त्योहार से पहले ‘वोकल फॉर लोकल’ को लेकर बात की थी. उन्होंने कहा था कि त्योहारों के इस सीजन में लोगों का ध्यान ‘वोकल फॉर लोकल’ पर भी होना चाहिए. लोगों को ज्यादा से ज्यादा खरीददारी स्थानीय उत्पादों की करनी चाहिए, ताकि उन्हें तैयार करने वाले लोगों को आजीविका मिल सके.