PM Modi Met Qatar Amir Sheikh Tamim Bin Hamad Al Thani View Of Indian Navy Personnel Death Penalty

PM Modi Met Qatar Amir Sheikh Tamim Bin Hamad Al Thani View Of Indian Navy Personnel Death Penalty


PM Modi-Amir Sheikh Tamim Bin Hamad Al Thani Talks: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (2 दिसंबर) को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों को लेकर चर्चा की. तेल समृद्ध देश में भारतीय समुदाय के कल्याण पर बात हुई. 

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर शनिवार (2 दिसंबर) को लिखा, ”दुबई में कोप28 के इतर  कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद से मिलने का अवसर मिला. द्विपक्षीय साझेदारी की संभावना और कतर में भारतीय समुदाय के कल्याण को लेकर हमारी अच्छी बातचीत हुई.” 

दोनों नेताओं के बीच ऐसे समय में मुलाकात हुई जब कतर में भारत के आठ पूर्व नौसैनिकों को मौत की सजा सुनाई गई है. भारत सरकार इन लोगों की देश वापसी का प्रयास कर रही है और सजा के खिलाफ कोर्ट में अपील की है.