Parliament Winter Session Live Updates PM Modi Rahul gandhi Priyanka Gandhi Adani issue sambhal

Parliament Winter Session Live Updates PM Modi Rahul gandhi Priyanka Gandhi Adani issue sambhal


Parliament Winter Session Updates: संसद का शीतकालीन सत्र पहले दिन से ही हंगामेदार रहा है. विपक्षी दल लगातार अडानी और संभल हिंसा को लेकर सरकार हमला कर रहे हैं.  

राज्यसभा और लोकसभा में आज हंगामा देखने को मिल सकता है. कांग्रेस लगातार अडानी के मुद्दे पर चर्चा की मांग उठा रही है. वहीं, विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बीच सरकार का कार्य सुचारू रूप से जारी रखने का प्रयास कर रही है.

अडानी मुद्दे पर कांग्रेस ने साधा निशाना 

कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, “जब भी हम अडानी के भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच की मांग करते हैं, तो उस (भाजपा) पक्ष की ओर से चरित्र हनन की बात सामने आती है. वे हमें धमकाने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन चाहे कुछ भी हो जाए हम लड़ाई जारी रखेंगे. यह संसद केवल सरकार के लिए है, विपक्ष के लिए नहीं. वे विपक्ष को कोई जगह नहीं दे रहे हैं.”

निशिकांत दुबे पर कांग्रेस हमलावर 

कांग्रेस सांसद और महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, “सम्पूर्ण कांग्रेस सदस्यों ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी को संभल जाने से रोके जाने का मुद्दा उठाया. स्पीकर ने निशिकांत दुबे को शून्यकाल में बोलने की अनुमति दी. शून्यकाल के दौरान उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष राहुल गांधी, वायनाड सांसद और पूरी कांग्रेस पार्टी के खिलाफ सबसे अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया जो बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है.” 

उन्होंने आगे कहा,  “संसद के इतिहास में इससे पहले इस तरह की अपमानजनक टिप्पणी का इस्तेमाल नहीं किया गया है. जिस दिन से राहुल गांधी अडानी भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े हुए, उस दिन से अडानी के एजेंट्स ने राहुल गांधी को गाली देना शुरू कर दिया. हम इस तरह की चालों से पीछे नहीं हटेंगे. हम स्पीकर से कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं.”

गौरव गोगोई ने उठाई कार्रवाई की मांग 

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, “कांग्रेस और विपक्षी दलों ने अडानी और प्रधानमंत्री मोदी के बीच गहरे संबंधों का सबूत दिखाया और प्रश्नकाल में TMC सांसद ने साबित किया कि सभी हवाई अड्डों का निजीकरण किया जा रहा है जिससे अडानी कंपनी को फायदा हो रहा है. जब हमने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संभल जाने से रोकने का मुद्दा उठाने की कोशिश की तो भाजपा सांसद ने घिनौनी टिप्पणी की. 

उन्होंने आगे कहा है कि  हमने देखा है कि जब भी राहुल गांधी अडानी के खिलाफ आवाज उठाते हैं तो संसद में अडानी के कुछ एजेंट, अडानी के स्लीपर सेल सक्रिय हो जाते हैं.उन्होंने (भाजपा सांसद ने) घिनौनी टिप्पणी की. हम मांग करते हैं कि ऐसी टिप्पणी करने वाले सांसद माफी मांगें और अध्यक्ष इसके खिलाफ कार्रवाई करें.”