Parliament Winter Session Live updates lok sabha rajya sabha ethics committee report mahua moitra tmc

Parliament Winter Session Live updates lok sabha rajya sabha ethics committee report mahua moitra tmc


Parliament Winter Session Live: लोकसभा में ‘पैसे लेकर सवाल पूछने’ के मामले में तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा को निष्कासित करने की सिफारिश वाली आचार समिति की रिपोर्ट शुक्रवार को निचले सदन में पेश की गई.  पहले यह रिपोर्ट चार दिसंबर को लोकसभा में पेश किये जाने के लिए सदन की कार्यसूची में सूचीबद्ध थी. कुछ विपक्षी सदस्यों ने इस बात पर जोर दिया है कि महुआ मोइत्रा को निष्कासित करने पर फैसला लिये जाने से पहले समिति की सिफारिशों पर सदन में विस्तार से चर्चा होनी चाहिए.

बसपा सांसद दानिश अली ने  कहा, ‘यदि रिपोर्ट प्रस्तुत की जाती है तो हम विस्तृत चर्चा कराने पर जोर देंगे. रिपोर्ट का मसौदा तो ढाई मिनट में ही स्वीकार कर लिया गया था.’’ बीजेपी सांसद विनोद कुमार सोनकर की अध्यक्षता वाली आचार समिति ने गत नौ नवंबर को अपनी एक बैठक में मोइत्रा को ‘पैसे लेकर सदन में सवाल पूछने’ के आरोपों में लोकसभा से निष्कासित करने की सिफारिश वाली रिपोर्ट को स्वीकार किया था.

समिति के छह सदस्यों ने रिपोर्ट के पक्ष में मतदान किया था. इनमें कांग्रेस से निलंबित सांसद परणीत कौर भी शामिल थीं. समिति के चार विपक्षी सदस्यों ने रिपोर्ट पर असहमति नोट दिए थे. विपक्षी सदस्यों ने रिपोर्ट को ‘फिक्स्ड मैच’ करार देते हुए कहा था कि बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की जिस शिकायत पर समिति ने विचार किया, उसके समर्थन में ‘सबूत का एक टुकड़ा’ भी नहीं था. यदि सदन समिति की सिफारिश के पक्ष में मतदान करता है तो मोइत्रा को सदन से बर्खास्त किया जा सकता है.

आज यह रिपोर्ट पेश किये जाने के दौरान सदन में इंडिया गठबंधन के सांसदों ने खूब हंगामा किया. उन्होंने कहा, एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पर चर्चा नहीं होने दी साथ ही उन्होंने कहा, सरकार विपक्षी सांसदों को ऐसी रिपोर्ट के जरिए दबाना चाहती है. महुआ मोइत्रा पर आरोप हैं कि उन्होंने पैसे लेकर सवाल पूछे थे.