Parliament Winter Session Amit Shah Slams Congress Jawaharlal Nehru Jammu Kashmir Reorganization Amendment Bill

Parliament Winter Session Amit Shah Slams Congress Jawaharlal Nehru Jammu Kashmir Reorganization Amendment Bill


Parliament Winter Session: जम्मू कश्मीर पुनर्गठन संशोधन विधेयक और आरक्षण संशोधन विधेयक पर राज्यसभा में चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया. उन्होंने इस दौरान देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का भी जिक्र किया.

अमित शाह ने सदन में कहा, ”सुप्रीम कोर्ट ने माना कि 370 अस्थाई समाधान था. जवाहरलाल नेहरू का काम जिन लोगों को पसंद आता है और वो जो उनके विचारों के समर्थक को भी ये पसंद नहीं आता. मेरा सवाल है कि 370 की इतनी जरूरत थी तो इसको अस्थाई क्यों बोला गया. जवाहरलाल नेहरू ने भी अस्थाई ही बोला था. 370 को स्थाई कहने वाली की बात को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया.” उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को कोर्ट के फैसले पर भी आपत्ति है.

क्या वादा किया?
शाह ने कहा कि जो लोग कहते हैं कि अनुच्छेद 370 स्थायी है, वे संविधान और संविधान सभा का अपमान कर रहे हैं. अनुच्छेद 370 समाप्त किए जाने के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जम्मू-कश्मीर के संविधान की कोई वैधता नहीं रह गई है.  मैंने पहले ही वादा किया है कि जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा उचित समय पर बहाल किया जाएगा. 

पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर पर क्या कहा?
अमित शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के कारण अलगाववाद पैदा हुआ और इसके परिणामस्वरूप आतंकवाद को बढ़ावा मिला. उन्होंने कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों पर हमला करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला इनकी (विपक्ष) बड़ी हार है. 

 उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार विस्थापित कश्मीरी लोगों को न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) हमारा है और उसे हमसे कोई नहीं ले सकता.

ये भी पढ़ें- Mahua Moitra Expelled: नेहरू के जमाने में आया था पहला कैश फॉर क्वेरी का मामला, महुआ मोइत्रा से पहले ये सांसद गंवा चुके हैं सदस्यता