<p>Parliament Security Failure: लोकसभा आज की कार्यवाही में बुधवार (13 दिसंबर) को उस समय हंगामा मच गया जब दर्शक दीर्घा में बैठा एक अज्ञात व्यक्ति कूद गया. अचानक हुई इस घटना से लोक सभा में हंगामा मच गया. हालात तब और बिगड़ गए थे जब उसने कुछ स्प्रे किया और स्मोक कैंडल जलाने लगा. अनहोनी की आशंका से सांसदो में अफरातफरी का माहौल बन रहा था. तुरंत लोक सभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई. विपक्षी सांसदों ने इस मामले में सुरक्षा में चूक का आरोप लगाया है.</p>



