Parliament Budget Session Live: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर आज से चर्चा, लोकसभा में होगी शुरुआत

Parliament Budget Session Live: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर आज से चर्चा, लोकसभा में होगी शुरुआत

Parliament Budget Session Live: संसद के बजट सत्र की शुरुआत 28 जनवरी से हो चुकी है और आज सत्र के पांचवें दिन राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत होने जा रही है. लोकसभा में इस चर्चा के लिए 18 घंटे का समय निर्धारित किया गया है, जबकि राज्यसभा में इस पर 16 घंटे तक चर्चा होगी.

28 जनवरी को राष्ट्रपति ने किया था संयुक्त सत्र को संबोधित
गौरतलब है कि बजट सत्र की शुरुआत के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 28 जनवरी को लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित किया था. अपने अभिभाषण में उन्होंने सरकार के भावी एजेंडे के साथ-साथ मौजूदा नीतियों को भी विस्तार से रेखांकित किया था.

सर्बानंद सोनोवाल पेश करेंगे धन्यवाद प्रस्ताव
आज लोकसभा में प्रश्नकाल के बाद केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, स्पीकर ओम बिरला की अनुमति से सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश करेंगे. सोनोवाल के प्रस्ताव रखने के बाद लोकसभा में सत्ताधारी दल और विपक्ष-दोनों पक्षों के सांसद इस चर्चा में हिस्सा लेंगे.

तेजस्वी सूर्या करेंगे प्रस्ताव का समर्थन
स्पीकर ओम बिरला ने इस चर्चा के लिए लोकसभा में कुल 18 घंटे का समय तय किया है. सोमवार की कार्यवाही से जुड़ी सूचना के मुताबिक कर्नाटक से निर्वाचित भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या, सर्बानंद सोनोवाल द्वारा पेश किए जाने वाले प्रस्ताव का समर्थन करेंगे.

चार फरवरी को प्रधानमंत्री देंगे जवाब
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा पूरी होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार फरवरी को लोकसभा में सरकार की ओर से जवाब देंगे.