Pankaj Tripathi visits patna hospital to meet brother bijendra tiwari after attack Pankaj Tripathi brother health update

Pankaj Tripathi visits patna hospital to meet brother bijendra tiwari after attack Pankaj Tripathi brother health update


Pankaj Tripathi Brother: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई पर जमीन से जुड़ी रंजिश के मामले में जानलेवा हमला किया गया था। गंभीर हालत में उन्हें पटना रेफर किया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। भाई को लेकर ये खबर मिलते ही पंकज त्रिपाठी आनन फानन में उनके पास पहुंच चुके हैं।

Pankaj Tripathi Brother

काम छोड़कर भाई के पास पहुंचे पंकज त्रिपाठी

सारे वर्क कमिटमेंट से ब्रेक लेकर फिलहाल पंकज त्रिपाठी इस पारिवारिक इमरजेंसी में अपने परिवार के साथ हैं। भाई पर हुए इस हमले की बात सुनते ही वह अंदर से हिल गए और बेहद चिंतित हो गए। रिपोर्ट के अनुसार, पंकज पटना के अस्पताल पहुंच चुके हैं। इस संकट की घड़ी में वह अपने बड़े भाई और पूरे परिवार को साथ हैं।

कैसी है पंकज त्रिपाठी के भाई की तबीयत

बिजेंद्र नाथ तिवारी की हालत अब धीरे धीरे ठीक हो रही है। पहले से उनकी हालक में काफी सुधार देखा जा रहा है। पटना के अस्पताल में डॉक्टरों की एक स्पेशल टीम चौबीसों घंटे उनकी निगरानी कर रही है। डॉक्टरों और परिवार के सदस्यों के मुताबिक, फिलहाल वह पूरी तरह खतरे से बाहर हैं और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने बिजेंद्र नाथ तिवारी पर कुल्हाड़ी से एक के बाद एक कई बार वार किए। हमला इतना तेज था कि वह गंभीर रुप से घायल हो गए। वारदात के तुरंत बाद आस-पास के लोगों और परिवार ने उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उनका इलाज तो किया, लेकिन गहरे जख्म होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत पटना रेफर कर दिया।