Pakistan Attack News drones sighted in jammu kashmir samba and punjab jalandhar after pm modi address to nation

Pakistan Attack News drones sighted in jammu kashmir samba and punjab jalandhar after pm modi address to nation


Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की जवाबी कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (12 मई) को राष्ट्र के नाम संबोधन दिया. वहीं, पीएम मोदी के संबोधन के बाद जम्मू-कश्मीर के सांबा और पंजाब के जालंधर जिले में पाकिस्तान में ड्रोन देखे गए हैं. इसके अलावा पंजाब के होशियारपुर जिले के दासुआ इलाके में स्थानीय लोगों ने 7 से 8 धमाकों की आवाजें भी सुनी.

भारतीय सेना की ओर से भी पाकिस्तानी सेना के ड्रोन दिखाई पड़ने की पुष्टि की गई है. हालांकि, सेना की ओर से कहा गया कि ये ड्रोन काफी कम संख्या में थे. इन सभी को नष्ट कर दिया गया है और चिंता की कोई बता नहीं है.

 

(ये ब्रेकिंग खबर है. इसे अपडेट किया जा रहा है.)