संसद में चल रहे मानसून सत्र को लेकर ऑपरेशन सिंदूर पर बहस से पहले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार (28 जुलाई, 2025) को पाकिस्तान के खिलाफ भारत की कार्रवाई का जिक्र करने के लिए हिंदू पवित्र ग्रंथ रामायण का हवाला दिया.
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सोमवार को एक पोस्ट में कहा कि जब रावण ने लक्ष्मण रेखा पार की तो लंका जल गई. जब पाकिस्तान ने भारत द्वारा खींची गई लाल रेखा पार की तो आतंकवादी शिविरों को आग का सामना करना पड़ा.
Discussion on #OperationSindoor to begin today…
When Ravan crossed the Laxman Rekha, Lanka burned. When Pakistan crossed the red lines drawn by India, terrorist camps faced the fire!
जब रावण ने लक्ष्मण रेखा पार की, तो लंका जल गई। जब पाकिस्तान ने भारत द्वारा खींची गई लाल रेखा… pic.twitter.com/GHh6MtkzsL
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) July 28, 2025
दिल्ली में केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष को आगाह करते हुए कहा कि वो भारत की संसद में पाकिस्तान की भाषा ना बोलें, जिससे सेना का मनोबल गिरे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस से यह कहना चाहेंगे कि संसद में देश विरोधी बात ना करें. वो कोई भी ऐसी बात ना कहें, जिससे भारतीय सेना को ठेस पहुंचे. ऑपरेशन सिंदूर भारत के बदलते हुए चेहरे का प्रतीक है.
खबर अपडेट की जा रही है…



