Meeting Elections 2023 Outcomes: चार राज्यों में से तीन (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना) में कांग्रेस की हार पर शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने कहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए यह उनके लिए अच्छा संकेत है. उन्होंने तर्क दिया कि पिछले विधानसभा चुनाव में इन राज्यों में कांग्रेस जीती थी लेकिन लोकसभा चुनाव में हार गई थी.
क्या कुछ कहा उद्धव ठाकरे ने?
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए रविवार (3 दिसंबर) को उद्धवा ठाकरे ने कहा, ”हम लड़ेंगे और देश को बचाएंगे. पिछले चुनावों में छत्तीसगढ़, राजस्थान और एमपी में कांग्रेस जीती थी, लेकिन संसद में कांग्रेस चुनाव हार गई थी. यह 2024 में आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए हमारे लिए एक अच्छा संकेत है.”
Mumbai: On BJP’s win in Rajasthan, Chhattisgarh and Madhya Pradesh, Shiv Sena (UBT) chief and former Maharashtra CM Uddhav Thackeray says, “We’ll struggle and save the nation. In previous elections in Chhattisgarh, Rajasthan and MP, the Congress had gained however within the Parliament, the… pic.twitter.com/dX6ACaIgks
— ANI (@ANI) December 3, 2023



