Odisha Bihar Manipur Mizoram Kerela Governor Changed See the full list of Governor in Statewise

Odisha Bihar Manipur Mizoram Kerela Governor Changed See the full list of Governor in Statewise


देश के कई राज्यों के राज्यपालों को पिछले महीने यानी दिसंबर 2024 में बदल दिया गया. राष्ट्रपति ने बिहार, ओडिशा, मिजोरम, केरल, मणिपुर के राज्यपालों को बदल दिया गया है. भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के राज्यपाल पद से रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था और कई राज्यों में राज्यपालों की फेरबदल की गई थी. इस खबर में हम आपको बताएंगे कि पूर्वोतर भारत, उत्तर भारत और दक्षिण भारत के राज्यपाल कौन-कौन हैं.

किस राज्य में किसे बनाया गया राज्यपाल?

मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया हैं. भारतीय सेना के पूर्व अध्यक्ष जनरल वीके सिंह को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया.केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया.वहीं पूर्व गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

पूर्वोर्तर भारत में कौन-कौन हैं राज्यपाल?

मणिपुर और मिजोरम में अभी हाल ही में राज्यपालों की नियुक्ति की गई है. इसमें पूर्व गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर और भारतीय सेना के पूर्व अध्यक्ष जनरल वीके सिंह को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. वहीं असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक है. इसके अलावा मेघालय के राज्यपाल सी एच विजयशंकर, नगालैंड के राज्यपाल ला गणेशन हैं. वहीं त्रिपुरा के गवर्नर नल्लू इंद्रसेना रेड्डी हैं. वहीं सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर हैं.

उत्तर भारत के किस राज्य में कौन है गवर्नर?

बिहार में हाल ही में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को नियुक्त किया गया है और झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार है. उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल हैं, जबकि ओडिशा में हाल ही में डॉ. हरि बाबू कंभमपति को हाल ही राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

इसके अलावा छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, हरियाणा के राज्यपाल राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, हिमाचल प्रदेश के शिव प्रताप शुक्ल, मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल हैं. वहीं महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी राधाकृष्णन, पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े हैं. उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह है जबकि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ सीवी आनंद बोस हैं. 

पश्चिमी और दक्षिणी राज्यों के राज्यपाल कौन-कौन?

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देव व्रत, गोवा के राज्यपाल पी.एस. श्रीधरन पिल्लई, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत हैं.  इसके अलावा केरल में आरिफ मोहम्मद खान की जगह राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर राज्पाल बनाए गए हैं. वहीं तमिलनाडु के राज्यपाल आर. एन. रवि, तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, आंध्र प्रदेश के राज्यपाल रिटायर सुप्रीम कोर्ट जज एस अब्दुल नजीर हैं.

ये भी पढ़ें:

’10 लाख का सूट पहनते हैं, 8400 करोड़ के प्लेन में उड़ते हैं’, केजरीवाल का पीएम मोदी पर पलटवार