Oath ceremony in Maharashtra Who can become minister from BJP Shinde group and Ajit Pawar camp, see the possible list here

Oath ceremony in Maharashtra Who can become minister from BJP Shinde group and Ajit Pawar camp, see the possible list here

Oath ceremony in Maharashtra: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल के नेता देवेंद्र फडणवीस को बृहस्पतिवार शाम यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी की उपस्थिति में एक भव्य समारोह में महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलायी जायेगी.  यह तीसरी बार है कि नागपुर के विधायक फडणवीस (54) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. 

शपथ ग्रहण समारोह दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में होगा जहां इस कार्यक्रम के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किये गये हैं. महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने और 23 नवंबर को उसके परिणाम सामने आ जाने के उपरांत करीब दो हफ्ते तक सघन बातचीत चली और फिर आज फडणवीस के नेतृत्व में सरकार का गठन होने जा रहा है. आइये जानते हैं कि इस बार महाराष्ट्र में कौन-कौन मंत्री बन सकते हैं. 

बीजेपी की तरह से संभावित मंत्री

  • देवेंद्र फडणवीस (मुख्यमंत्री)
  • राधाकृष्ण विखे-पाटिल
  • सुधीर मुनगंटीवार
  • चंद्रकांत पाटिल
  • गिरीश महाजन
  • सुरेश खाडे
  • रवींद्र चव्हाण
  • अतुल सावे
  • मंगल प्रभात लोढ़ा
  • राहुल नार्वेकर
  • जयकुमार रावल
  • चंद्रशेखर बावनकुले
  • बबनराव लोणीकर
  • पंकजा मुंडे
  • देवयानी फरांदे
  • किसन कथोरे
  • नितेश राणे
  • आशीष शेलार
  • संभाजी निलंगेकर
  • राहुल कुल

शिवसेना से संभावित मंत्री

  • एकनाथ शिंदे (डिप्टी सीएम)
  • गुलाबराव पाटिल
  • दादा भुसे
  • संजय राठौड़
  • उदय सामंत
  • तानाजी सामंत
  • अब्दुल सत्तार
  • दीपक केसरकर
  • शंभूराज देसाई
  • भारतशेठ गोगांव
  • अर्जुन खोतकर
  • संजय शिरसाट
  • योगेश कदम

NCP से कौन संभावित मंत्री

  • अजित पवार (डिप्टी सीएम)
  • धनंजय मुंडे
  • दिलीप वाल्से-पाटिल
  • छगन भुजबल
  • हसन मुश्रीफ
  • धर्मराव अत्राम
  • अदिति तटकरे
  • अनिल पाटिल
  • राजकुमार बडोले
  • माणिकराव कोकाटे 

बीजेपी ने हासिल की थी सबसे ज्यादा सीटें

महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में 132 सीट जीतने के साथ ही भाजपा के सबसे मजबूत होकर सामने आने के बाद फडणवीस इस पद के प्रबल दावेदार बनकर उभरे. अपने घटक दलों-शिवसेना और राकांपा के साथ मिलकर भाजपा नीत महायुति गठबंधन के पास विधानसभा में 230 सीट हैं. बुधवार को फडणवीस ने सरकार गठन का औपचारिक दावा करने के लिए शिंदे और पवार के संग राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन से मुलाकात की थी तथा गठबंधन के घटक दलों के समर्थन वाले पत्र उन्हें सौंपे थे.