PM Modi Giorgia Meloni Selfie: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अपने भारतीय समकक्ष पीएम नरेंद्र मोदी के साथ एक सेल्फी शेयर की है. अपने X हैंडल पर यह सेल्फी शेयर करते हुए पीएम मेलोनी ने हैशटैग #Melodi लगाया है. साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”COP28 में अच्छे दोस्त.”
बता दें कि इटली की पीएम मेलोनी की पीएम मोदी से यह मुलाकात संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में आयोजित हुए विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन (COP28 Summit) के मौके पर हुई.
Good buddies at COP28.#Melodi pic.twitter.com/g0W6R0RJJo
— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) December 1, 2023
इससे पहले पीएम मोदी ने X हैंडल पर मेलोनी के साथ तस्वीर शेयर कर पोस्ट में कहा था, ”COP28 समिट से इतर इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की. स्थायी और समृद्ध भविष्य के लिए भारत और इटली के बीच सहयोगात्मक प्रयासों की आशा करते हैं.”



