Mallikarjun Kharge Faces Loud Shouting In Congress Rally BJP Leader Amit Malviya Says Rubber Stamp President

Mallikarjun Kharge Faces Loud Shouting In Congress Rally BJP Leader Amit Malviya Says Rubber Stamp President


Amit Malviya On Congress: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के आईटी विभाग के प्रभारी अमित मालवीय ने आरोप लगाया है कि दलित होने के कारण मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान किया जाता है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनका एक वीडियो भी शेयर किया. 

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने रविवार (26 नंवबर) को अपनी पोस्ट में कहा, “यह कोई नई बात नहीं है. कांग्रेस अध्यक्ष होने के बावजूद खरगे को उनकी सभी सार्वजनिक बैठकों में अपमानित किया जाता है और वह असहाय होकर अपने कार्यकर्ताओं पर चिल्लाते हैं, जो उन्हें अपेक्षित सम्मान नहीं देते हैं.”

‘रबर स्टाम्प अध्यक्ष बनाया’
बीजेपी नेता ने कहा कि गांधी परिवार ने उन्हें (खरगे) रबर स्टाम्प अध्यक्ष बना दिया है. राजस्थान के सभी विज्ञापनों में उनकी तस्वीरें या तो गायब हो गईं या स्टांप आकार की हो गईं, जबकि राहुल गांधी और गहलोत की तस्वीरें प्रमुखता से डिस्प्ले होने लगीं.

‘खरगे का अपमान कर रही है कांग्रेस’
उन्होंने पूछा कि क्या कांग्रेस मल्लिकारजुन खरगे का अपमान कर रही है क्योंकि वह दलित हैं? बता दें कि अमित मालवीय ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें कांग्रेस अध्यक्ष पार्टी कार्यकर्ताओं पर भड़कते नजर आ रहे हैं. 

खरगे कह रहे हैं कि यहां मीटिंग चल रही है और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी का नेता बोल रहा है. अगर आपको सुनना है तो सुनों, नहीं तो यहां से जाओ.

तेलंगाना का बताया जा रहा है वीडियो
यह वीडियो कहां का है, इसको लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह तेलंगाना विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए आयोजित की गई एक रैली का है.

बता दें कि तेलंगाना में 30 नवंबर को राज्य की 119 विधानसभा सीट के लिए 30 नवंबर को वोटिंग होनी है. ऐसे में सभी पार्टियां वहां जमकर चुनाव-प्रसार कर रही हैं.इस बार तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (BRS), बीजेपी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें- ‘नीचे आ जाइए दोस्तों, कोई गिरेगा तो मुझे होगा दुख’, रैली में खंभों पर चढ़े लोग तो बोले पीएम मोदी