<p><sturdy>India-Maldives:</sturdy> हिंद महासागर में मौजूद द्वीपीय देश मालदीव बड़ी मुसीबत में फंस गया है. उसके नेताओं के जरिए भारत को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर लोगों ने मालदीव का बायकॉट करना शुरू कर दिया है. हजारों की संख्या में होटल बुकिंग और फ्लाइट टिकट कैंसिल करने की बात भी हो रही है, जिसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है. मालदीव ने उन तीन मंत्रियों को भी सस्पेंड कर दिया है, जिनकी वजह से ये विवाद शुरू हुआ था. </p>



