Maulana Jarjis on Shivalinga: मौलाना जरजिस अपने विवादित बयानों और तकरीरों के लिए मशहूर है। इस वक्त उनका एक बयान सुर्खियों में है जो कि उन्होंने भगवान शिव को लेकर दिया है। पहले मौलाना जरजिस ने कहा था कि भगवान कृष्ण 5 वक्त के नमाजी थे और अब भगवान शिव और शिवलिंग पर आपत्तिजनक बात की है।

उनका कहना है कि भगवान शंकर को ब्रह्मा ने पैदा किया था और उनका खतना भी हुआ था। इसके बाद हिंदू समाज के लोग और कई दल बुरी तरह से नाराज हैं और मौलाना पर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।
बता दें कि सोशल मीडिया पर उनके बयानों की खूब झड़ी लगी रहती है और पहले भी विवादित बयानों को लेकर वो कोर्ट के चक्कर काट चुके हैं। हालांकि उन्होंने ये दावा किस किताब के अनुसार की है इसको लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं।
भगवान शंकर और शिवलिंग..
मौलाना जरजिस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो तकरीर करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा, ”ब्रह्मा जी ने भगवान शिव का खतना किया था, और उसके बाद ही हिंदू शिवलिंग की पूजा करने लगे।” इस तरह के बयान के बदा लोग भड़के हैं। पड़ताल करने पर पता तला कि ये बयान उन्होंने 22 जुलाई को दिया था जो कि बिहार के कटिहार से सामने आया है। हिंदुओं के देवी देवताओं का अपमान और इस तरह की टिप्पणी से लोग भड़के हुए हैं। इस्लाम के अनुसार अगर आप किसी अन्य धर्म के लोगों की भावनाएं आहत करते या उनके देवों पर भद्दी टिप्पणी करते हैं तो ये गुनाह की श्रेणी में आता है। इस्लाम अपने धर्म की तारीफें करना तो सिखाता है लेकिन किसी के धर्म या ईष्टों की बुराई से करना सख्ती से मना करता है।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
मौलाना जरजिस के इस बयान से बवाल मचा है। एक यूजर ने लिखा, ”चुप हो जा, जाहिल मौलवी।” एक ने लिखा, ”अब मुश्किल हो जाएगा तेरा बचना।” एक ने लिखा, ”उड़ता तीर मत ले पछताएगा।” एक ने लिखा, ”इसका इलाज बहुत जरूरी हो गया है।” इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।



