Lok Sabha Security Breach: संसद के निचले सदन लोकसभा की सुरक्षा में बुधवार (13 दिसंबर) को बड़ी चूक सामने आई. दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए और स्प्रे के जरिए धुआं फैला दिया. साथ ही परिसर में मौजूद दो अन्य लोगों ने तानाशाही नहीं चलेगी, भारत माता की जय और ‘जय भीम और जय भारत के नारे लगाए. इस पूरी घटना के दौरान सदन में मौजूद रहे सांसद दानिश अली ने पकड़े गए सागर को लेकर दावा किया.
दानिश अली ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”21 साल पहले इसी दिन (13 दिसंबर) संसद पर हुए हमले की दिल दहला देने वाली याद दिलाते हुए एक व्यक्ति दर्शक दीर्घा से कूद गया. इससे सांसदों की जान खतरे में पड़ सकती थी. इसने 56 इंच के कवच की खामियों को उजागर कर दिया है. वह आदमी बीजेपी सांसद का मेहमान था.”
In a chilling reminder to the Parliament assault 21 years again on the identical day (Dec 13), a person jumped from guests’ gallery into Lok Sabha MPs space. The breach may’ve put lives of MPs at risk. It has uncovered chinks within the 56inch armour. The man was a visitor of @BJP4India MP. pic.twitter.com/qhPX4C4Dia
— Kunwar Danish Ali (@KDanishAli) December 13, 2023
दानिशा अली ने पोस्ट में फोटो भी शेयर की है. उन्होंने आगे दावा किया कि एक व्यक्ति का पास निकाला तो पता चला कि उसका नाम सागर है और वह मैसूर के सांसद प्रताप सिम्हा के अतिथि के तौर पर आया था. दरअसल, पुलिस ने सुरक्षा में चूक के मामले में चार लोगों को पकड़ा है. इसमें एक सागर भी है.



