Lok Sabha Elections 2024 Rahul Gandhi will visit Bihar join RJD Lalu Yadav Tejaswi Yadav INDIA Alliance Jan Vishwas Maharally

Lok Sabha Elections 2024 Rahul Gandhi will visit Bihar join RJD Lalu Yadav Tejaswi Yadav INDIA Alliance Jan Vishwas Maharally


Bihar Jan Vishwas Maharally: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने पूर्वोत्तर के मण‍िपुर से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की शुरुआत की थी जोक‍ि कई राज्‍यों से होते हुए फ‍िलहाल उत्तर प्रदेश में है. उत्तर प्रदेश में एंट्री करने से पहले राहुल गांधी बि‍हार में यात्रा न‍िकाल चुके हैं, लेक‍िन अब वह 3 मार्च को एक बार फ‍िर से बिहार जा रहे हैं. यहां पर ‘जन विश्वास महारैली’ का आयोजन क‍िया गया है. 

बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने एक संयुक्‍त प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान कहा कि राहुल गांधी के ब‍िहार दौरे की घोषणा की है.

ब‍िहार महागठबंधन के दलों के नेताओं ने ब‍ताया क‍ि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 3 मार्च को बिहार आएंगे और यहां एक रैली में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) महासचिव सीताराम येचुरी समेत अन्य नेताओं के साथ मंच साझा करेंगे.  

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी की यात्रा में की थी श‍िरकत

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित की जाने वाली इस रैली को ‘जन विश्वास महारैली’ का नाम दिया गया है और इसे संबोधित करने वालों में लालू प्रसाद के छोटे पुत्र और उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी माने जाने वाले तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे. तेजस्वी हाल में राहुल गांधी नीत ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में भी शामिल हुए थे. 

तेजस्वी यादव कर रहे ‘जन विश्वास यात्रा’ को लेकर दौरे

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पाला बदलने से उपमुख्यमंत्री पद गंवा चुके तेजस्वी यादव वर्तमान में ‘जन विश्वास यात्रा’ के तहत राज्य के दौरे पर हैं. रैली में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव डी. राजा और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी- मार्क्सवादी लेनिनवादी (भाकपा- माले) के दीपांकर भट्टाचार्य आद‍ि भी प्रमुख रूप से शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में बन गई बात लेकिन दक्षिण में खराब हैं I.N.D.I.A के हालात, अब लेफ्ट को परेशानी में डाल रही है कांग्रेस