Ashneer Grover Wife Madhuri In Lock Upp 2: ‘लॉक अप 2: सच या सज़ा’ को लेकर लगातार नए-नए अपडेट सामने आते हुए नजर आ रहे हैं। नेटफ्लिक्स पर जल्दी ही इस रियलिटी शो का दूसरा सीजन आने वाला है। शो के ग्रैंड लॉन्च की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और फैंस भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि फरहा खान और रितेश देशमुख के शो में कौन-कौन से सेलिब्रिटीज हिस्सा लेने वाले हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले यह भी खबर आई थी कि भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर शो में हिस्सा लेने जा रही हैं। लेकिन अभी तक शो के मेकर्स द्वारा उनकी एंट्री को लेकर कोई आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की गई है। दावा किया जा रहा है कि उन्होंने शो के लिए हां कर दी है।
अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी भी लेने जा रही शो में हिस्सा
लेकिन अब ‘लॉक अप 2’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि बिजनेसमैन और शार्क टैंक इंडिया से मशहूर हुए अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी ग्रोवर इस शो में हिस्सा लेने जा रही हैं। उन्हें शो के लिए अप्रोच किया गया था और बताया जा रहा है कि इस ऑफर को उन्होंने स्वीकार कर लिया है।
पहली बार देखने मिलेगा माधुरी ग्रोवर का अलग अंदाज
माधुरी ग्रोवर के लिए यह नॉन फिक्शन रियलिटी शो काफी नया है और पहली बार वह इस में कदम रखने जा रही हैं। लेकिन उनके पति अशनीर ग्रोवर पहले ही शार्क टैंक इंडिया और राइज एंड फॉल जैसे रियलिटी शोज में नजर आ चुके हैं। जहां से उन्हें काफी लोकप्रियता भी हासिल हुई।
शो से जुड़े हुए एक सूत्र की माने तो माधुरी ग्रोवर को लॉक अप 2 में देखा जाएगा और बाकी के 13 कंटेस्टेंट्स के साथ में वह ट्रॉफी जीतने की रेस में भी शामिल होंगी। बताया तो यह भी जा रहा है कि दर्शकों को उनका एक बिल्कुल अलग अंदाज देखने के लिए मिलने वाला है।
कब शुरू होगा शो?
बता दें कि ‘लॉक अप’ सीजन 2 की स्ट्रीमिंग 27 जून से रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर शुरू होगी। शो के नए एपिसोड शनिवार से बुधवार तक दर्शकों के लिए उपलब्ध रहेंगे।



