Ladakh New Districts: केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में पांच नए जिले बनाए जाएंगे, जिसके लिए केंद्र सरकार की तरफ से मंजूरी मिल चुकी है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार (25 अगस्त) को इसका ऐलान किया है. अमित शाह ने बताया कि गृह मंत्रालय ने लद्दाख केंद्रशासित प्रदेश के भीतर पांच नए जिलों के निर्माण को मंजूरी दे दी है. सरकार का कहना है कि पांच नए जिले बनाने का मकसद सरकार की आम जनता तक पहुंच बढ़ाना और प्रशासनिक लाभों को लद्दाख के लोगों के करीब लाना है.



