Kolkata Law College Student Assault Case CCTV footage corroborated allegations made by law student in written complaint to Kolkata Police

Kolkata Law College Student Assault Case CCTV footage corroborated allegations made by law student in written complaint to Kolkata Police


Kolkata Law College Case: साउथ कलकता लॉ कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा से हुए गैंगरेप मामले में पीड़िता ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है. इसमें कहा गया है कि 25 जून, 2025 को पीड़िता को जबरन गार्ड के कमरे में ले जाया गया, जहां कथित तौर पर हमला हुआ. पीड़िता के इस बयान की पुष्टि सीसीटीवी फुटेज में भी हुई है, जिसमें सात घंटे की अवधि को कवर करने वाले फुटेज में कथित तौर पर पीड़िता, 3 आरोपी व्यक्तियों और कॉलेज के सुरक्षा गार्ड की हरकतें भी कैद हुई हैं. 

इस बीच मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) में सदस्यों की संख्या 5 से बढ़ाकर 9 कर दी गई है, ताकि जांच में तेजी लाई जा सके. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक एक अधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज से लड़की के आरोपों की पुष्टि होती है. इसमें तीनों आरोपियों, सुरक्षा गार्ड और पीड़िता की हरकतें दिखाई देती हैं. हम फिलहाल फुटेज की जांच कर रहे हैं. जांचकर्ताओं ने कैंपस के अंदर कई जगहों से सबूत भी जुटाए हैं, जैसे कि छात्र संघ कक्ष, वॉशरूम और गार्ड का कमरा.

घटनास्थल से बरामद चीजों की फोरेंसिक जांच 
उन्होंने बताया कि जब्त की गई चीजों में बालों के रेशे, अज्ञात तरल पदार्थ वाली बोतलें और एक हॉकी स्टिक शामिल हैं, जिनकी फोरेंसिक जांच की जा रही है. पुलिस ने इन जगहों पर संघर्ष के स्पष्ट संकेत देखे हैं, जो पीड़िता के बयान की पुष्टि करते हैं.

यह घटना कथित तौर पर तब हुई जब पीड़िता ने आरोपियों में से एक, मनोजीत मिश्रा जो पूर्व छात्र और संविदा कर्मचारी है, के विवाह प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया. शिकायत के बाद मिश्रा और वर्तमान छात्रों प्रतिम मुखर्जी और जैब अहमद को गिरफ्तार किया गया.

एक संदिग्ध के मोबाइल फोन से वीडियो क्लिप बरामद
कॉलेज के सुरक्षा गार्ड पिनाकी बनर्जी को भी हिरासत में लिया गया और बाद में पूछताछ के दौरान ठीक से जवाब न दे पाने के कारण उसे गिरफ्तार कर लिया गया. अधिकारियों ने कहा कि गार्ड ने हस्तक्षेप नहीं किया और अपराध के सामने आने पर घटनास्थल से चला गया.

घटना से संबंधित 1.5 मिनट की वीडियो क्लिप एक संदिग्ध के मोबाइल फोन से बरामद की गई है. फोरेंसिक विशेषज्ञ इस बात की जांच कर रहे हैं कि वीडियो को शेयर किया गया था या डिलीट किया गया था.

ये भी पढ़ें: 

भारत के रक्षा अताशे के बयान पर कांग्रेस बोली- ‘ऑपरेशन सिंदूर में IAF ने खोए फाइटर जेट’