Kerala News Businessman Family Kidnapped Six Years Old Girl Police Arrested CM Pinarayi Vijayan Commented

Kerala News Businessman Family Kidnapped Six Years Old Girl Police Arrested CM Pinarayi Vijayan Commented


Businessman kidnapped Youngster: केरल पुलिस ने एक व्यापारी और उसके पूरे परिवार की खौफनाक करतूत को उजागर किया है. इस सप्ताह के प्रारंभ में छह वर्षीय एक बच्ची को कथित रूप से अगवा करने एवं 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने को लेकर एक व्यापारी, उसकी पत्नी और उनकी यूट्यूबर बेटी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दावा किया है कि गिरफ्तार परिवार कर्ज में डूबा हुआ था, जिससे उबरने के लिए ऐसा कदम उठाया है.

पुलिस ने दावा किया है कि बच्ची को कारोबारी और उसके पूरे परिवार ने मिलकर किडनैप किया है, यह बात स्थानीय लोगों को जानकारी हो गई थी. इसलिए बच्ची को कोल्लम में एक मैदान में छोड़ दिया गया.

पकड़े गए लोगों की पहचान पद्मकुमार, उसकी पत्नी अनीता कुमारी और यूट्यूबर बेटी अनुपमा पद्मान् के तौर पर हुई है. पुलिस के मुताबिक इन्हें गिरफ्तार करने के वैज्ञानिक, डिजिटल और अन्य सबूतों  का मिलान किया गया जिसके बाद इन्हें पकड़ा गया है. 

फिरौती के लिए किया फोन तो लोगों ने पहचान ली आवाज
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एम आर अजीत कुमार ने बताया कि फिरौती के लिए हुई बातचीत के दौरान एक आरोपी की आवाज लोगों ने पहचान ली. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस को गिरफ्तारी में मदद मिली है. इस सप्ताह के प्रारंभ में सामने आयी अपहरण की इस घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है. 

साल भर से अपहरण की साजिश रच रहा था परिवार
अजीत कुमार ने पूयाप्पल्ली थाने के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस अपहरण की काफी बारीकी से साजिश रची गयी थी. आरोपी पिछले एक साल से इस अपराध की साजिश रच रहे थे और वे अपहरण के लिए एक उपयुक्त बच्चे की तलाश में थे. इसी थाने में यह मामला दर्ज किया गया है.

कोरोना के बाद बिगड़ी थी परिवार की माली हालत
पुलिस के मुताबिक पद्मकुमार ने स्थानीय केबल टीवी नेटवर्क समेत कई कारोबार-धंधों में हाथ आजमाया था.  बताया जाता है कि कोविड के बाद परिवार की माली हालत बिगड़ गई थी और वे लंबे वक्त से वित्तीय संकट से गुजर रहे थे. पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘उसके बयान के अनुसार उसपर पांच करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज था. उसे तत्काल 10 लाख रुपये की जरूरत थी, जिसकी वजह से इस परिवार ने यह अपराध किया. ’’ 

क्राइम सीन देखकर बनाया प्लान, कार के डुप्लीकेट नंबर प्लेट्स बनाए
आरोपी ने दावा किया कि वह रुपये की जरूरत पूरा करने के लिए इस तरह से अपराध को अंजाम देने की कहानिषां काफी देखा था.  वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, अपहरण की योजना को अंजाम देने के प्रयासों के तहत उसने अपनी कार के लिए दो फर्जी नंबर प्लेट बनाईं. पुलिस को संदेह है कि अनीता कुमारी ने ही अपहरण की बात सुझायी होगी. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने कहा कि आरोपियों ने पहले भी दो बार बच्ची को अगवा करने की कोशिश की लेकिन वे तब सफल नहीं हो पाये क्योंकि तब बच्ची अपनी मां और दादी के साथ थी. 

यूट्यूब से हो रही थी बेटी की अच्छी आमदनी
पुलिस ने कहा कि 20 वर्षीय अनुपमा की सोशल मीडिया से अच्छी आमदनी हो रही थी लेकिन कुछ समय पहले तकनीकी कारण से वह कमाई रूक गयी थी. इसके बाद यह परिवार पैसे कमाने के किसी अन्य आसान तरीके के बारे में सोचने के लिए प्रेरित हुआ.

मुख्यमंत्री ने भी दी प्रतिक्रिया

पहले मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने जांच में महत्वपूर्ण प्रगति की पुष्टि की थी. विजयन ने यहां संवाददाताओं से कहा था, ‘‘मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत में हैं.’’ विजयन ने आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की सराहना की थी. उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस ने बेहतरीन जांच की जिससे कम समय में ही आरोपियों को हिरासत में लेने में मदद मिली. हालांकि राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए थे.

 ये भी पढ़ें :Kerala News: दुष्कर्म पीड़िता से कई बार रेप का आरोप, केरल के सरकारी वकील ने अब दिया इस्तीफा