Karnataka wife brutally murdered husband with help of her lover Police investigation revealed that woman illicit relationship ann

Karnataka wife brutally murdered husband with help of her lover Police investigation revealed that woman illicit relationship ann


Karnataka Murder Case: कर्नाटक के तुमकुरु जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. टीपटूर तालुक के कडशेट्टिहल्ली गांव में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी और उसका शव लगभग 30 किलोमीटर दूर जाकर फेंक दिया.

मृतक की पहचान 50 वर्षीय शंकरमूर्ति के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी सुमंगला, जो टीपटूर के कल्पतरु कॉलेज गर्ल्स हॉस्टल में रसोइया के रूप में काम करती थी. उसने अपने प्रेमी नागराजु (करडालुसंते गांव निवासी) के साथ मिलकर यह खौफनाक साजिश रची.

पति की आंखों में मिर्ची पाउडर डाला

पुलिस के अनुसार, 24 जून को सुमंगला ने पहले अपने पति की आंखों में मिर्ची पाउडर डाला, फिर लकड़ी के डंडे से पीटा और आखिर में उसके गले को अपने पैर से दबाकर जान ले ली. हत्या के बाद दोनों ने शव को एक बोरे में बंद किया और उसे दंडनिशिवरा थाना क्षेत्र के तुरुवेकेरे तालुक में स्थित एक बागान के कुएं में फेंक दिया.

पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट हुई दर्ज

शंकरमूर्ति के लापता होने के बाद मामला सामने आया. पहले नोनाविनकेरे पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी, लेकिन जांच के दौरान पुलिस को मृतक के फार्महाउस में बिस्तर पर मिर्ची पाउडर के दाग और संघर्ष के निशान मिले, जिससे संदेह गहराया. पुलिस ने जब सुमंगला के कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स की जांच की तो पूरा मामला उजागर हुआ.

पूछताछ में सुमंगला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. खुलासा हुआ कि शंकरमूर्ति अपनी पत्नी के अवैध संबंधों का विरोध करता था, जिसके चलते उसकी हत्या की गई. फिलहाल नोनाविनकेरे थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की जांच में जुटी है. ये हाल के दिनों में ऐसा पहला मामला नहीं है, जिसमें पत्नी ने प्रेमी की मदद से पति को मौत के घाट उतारा है. इससे पहले सोनम रघुवंशी और राजा का मामला और उससे पहले मुस्कान का मामला सामने आ चुका है.

ये भी पढ़ें: Mann Ki Baat: ‘देशों को एक सूत्र में बांधते हैं भगवान बुद्ध के विचार’, PM मोदी ने मन की बात में वियतनाम का क्यों किया जिक्र?