Karnataka Bengaluru cm Siddaramaiah claimed he became aware of deaths caused stampede Chinnaswamy Stadium only 5.45 pm

Karnataka Bengaluru cm Siddaramaiah claimed he became aware of deaths caused stampede Chinnaswamy Stadium only 5.45 pm


कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने रविवार (8 जून, 2025) को बेंगलुरु में दावा किया कि उन्हें चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ के बारे में 4 जून को शाम 5.45 बजे पता चला, जिस दिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल जीत का जश्न मनाया था. इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और 56 से ज़्यादा लोग घायल हुए.

सिद्धारमैया ने कहा, “मुझे शाम 5.45 बजे पता चला कि मौतें हुई हैं. दोपहर 3.50 बजे अस्पताल में मौतों की सूचना दी गई, लेकिन मुझे इसके बारे में शाम 5.45 बजे ही पता चला. उस समय तक मुझे भगदड़ के कारण हुई मौतों के बारे में पता नहीं था, जिसने भी गलत किया है, मैंने उसके खिलाफ कार्रवाई की है.”