Jyotiraditya Scindia Interview: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के गद्दार कहने वाले बयान, अन्य पिछड़ा वर्ग और विपक्षी गठबंधन इंडिया जा जिक्र करते हुए मुद्दों को लेकर बात की.
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रियंका गांधी के गद्दार वाली टिप्पणी पर कहा कि कहा कि मैंने इसका जवाब दे दिया है. जिस टॉल लीडर की बात आप कर रहे हैं वो यूपी की 80 में से सिर्फ एक लोकसभा सीट जीत पाई. सीधा वो महासचिव बन गई. मेरे पिता ने जिस पार्टी की 30 साल सेवा की उनके बारे में ऐसा कहा जा रहा है. मैं तो कहूंगा की मेरे पिता की जान भी कांग्रेस की सेवा करते गई है.
सिंधिया ने कांग्रेस का ओबीसी का जिक्र कर मोदी सरकार पर हमला करने को लेकर उन्होंने कहा कि ये वो ही पार्टी है जिसने कि कांग्रेस ने मंडल कमीशन का विरोध किया. ये मध्य प्रदेश चुनाव में साफ हो गई जो कि विपक्षी गठबंधन इंडिया की साथी दल समाजवादी पार्टी को सीट नहीं दे पाई. ये ही क्या पिछड़ो का सम्मान है. अखिलेश यादव हमारे साथ नहीं है, लेकिन उनके पिता बड़े ओबीसी नेता थे.



